विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

गायों को कटने से बचाने के लिए बनेगी ‘Go-LX’ वेबसाइट: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान

Share:

Join Whatsapp group

THE NewsBar | वाराणसी। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गायों के संरक्षण को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि यदि कोई हिंदू अपनी गाय बेचना चाहता है, तो वह कसाइयों को बेचने के बजाय उन्हें बेचे। इसके लिए जल्द ही ‘Go-LX’ नाम से एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू किया जाएगा, जो लोकप्रिय वेबसाइट OLX की तर्ज पर काम करेगा।

शंकराचार्य ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर पशुपालक और व्यापारी अपनी गायों का विज्ञापन डाल सकेंगे, जबकि गौसेवा और गौसंरक्षण से जुड़े लोग उन गायों को खरीदकर उनकी सेवा करेंगे। उनका दावा है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य गायों को कटने से बचाना और उन्हें सुरक्षित आश्रय दिलाना है।

उन्होंने कहा, “कोई भी हिंदू यदि मजबूरी में गाय बेचना चाहता है, तो वह हमें बेचे। हम गायों को कटने नहीं देंगे।” शंकराचार्य के मुताबिक देशभर से कई गौभक्त और हिंदू संगठन इस अभियान से जुड़ने की इच्छा जता चुके हैं।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यह भी कहा कि गोसंरक्षण केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, करुणा और मानवीय मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि ‘Go-LX’ प्लेटफॉर्म के जरिए गायों की खरीद-बिक्री पारदर्शी तरीके से होगी और गौवंश को बूचड़खानों तक पहुंचने से रोका जा सकेगा।

हाल ही में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर और वाराणसी में दिए गए अपने संबोधनों में शंकराचार्य ने इस डिजिटल अभियान को “गौ रक्षा की नई पहल” बताया। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों, खासकर पश्चिम बंगाल और केरल जैसे क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी इस मंच के माध्यम से अपनी गायों को सुरक्षित हाथों में सौंप सकेंगे।

error: Copy not allowed