विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

छिंदवाड़ा में समोसा बेचने वाली महिला से 2 लाख की ऑनलाइन ठगी, गहने गिरवी रखकर चुकाई कस्टम ड्यूटी

Share:

Join Whatsapp group

छिंदवाड़ा में समोसा बेचने वाली महिला से 2 लाख की ऑनलाइन ठगी, गहने गिरवी रखकर चुकाई कस्टम ड्यूटी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक समोसा बेचने वाली महिला से कस्टम ड्यूटी भरने के नाम पर करीब 2 लाख रुपए की ठगी की गई है। ठगों ने जेल भेजने की धमकी देते हुए उससे किश्तों में यह रकम ऐंठ ली।_छिंदवाड़ा। शहर में एक समोसा बेचने वाली महिला से कस्टम ड्यूटी भरने के नाम पर करीब 2 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने 12 फरवरी को महिला को कॉल कर मुंबई एयरपोर्ट पर डायमंड सेट का पार्सल आने का झांसा दिया और खुद को सरकारी अधिकारी बताकर जेल भेजने की धमकी देते हुए किश्तों में यह रकम ऐंठ ली। पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। “`पीड़िता ने बताया कि 12 फरवरी को सुबह करीब 11:30 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि मुंबई एयरपोर्ट से उसका एक पार्सल आया है, जिसमें डायमंड सेट रखा है। इस पार्सल को प्राप्त करने के लिए उसे कस्टम ड्यूटी जमा करनी होगी। ठगों ने खुद को सरकारी विभाग का कर्मचारी बताया और कहा कि अगर वह पार्सल लेने से मना करेगी तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी और उसे जेल भी जाना पड़ सकता है। डर के कारण महिला ने पहले 28 हजार रुपए फोन-पे के माध्यम से जमा कर दिए।

महिला ने गहने गिरवी रखकर जुटाई थी रकम

उसने बड़ी मुश्किल से मेहनत कर यह पैसे जोड़े थे। ठगों की मांग और जेल जाने के डर से महिला ने कुछ रकम अपने गहने गिरवी रखकर भी जुटाई थी। ठगी का अहसास होने के बाद से महिला का रो-रोकर बुरा हाल है और वह अपने मेहनत के पैसे वापस चाहती है। ठगी का शिकार होने के बाद महिला ने कोतवाली थाने पहुंचकर थाना प्रभारी आशीष को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जरूर पढ़ें

विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

error: Copy not allowed