पांढुर्णा। [The NewsBar]
भोज पवार भोयर परमार समाज महासभा मध्यप्रदेश का नवनिर्वाचन कार्यक्रम गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को पवार मंगल भवन, पांढुर्णा में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश की संरक्षक समिति एवं 16 जिला स्तरीय संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

संरक्षक समिति में भाकचंद देशमुख, रमेश कुमार पवार, बी.एल. चौधरी, यशवंत पवार एवं राम कसलीकर की मौजूदगी में लिए गए निर्णय अनुसार प्रशांत पराड़कर (छिंदवाड़ा) को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रेमलाल पराड़कर (पांढुर्णा) को उपाध्यक्ष, अनिल पवार (छिंदवाड़ा) को कोषाध्यक्ष, सुरेश खवसे (जबलपुर) को सचिव एवं हरिओम कोरड़े (भोपाल) को सहसचिव नियुक्त किया गया।
इसी क्रम में विष्णु परमार (आष्टा) को प्रदेश जनसंपर्क प्रभारी, कमलेश पराड़कर (इंदौर) को प्रदेश मीडिया प्रभारी, किशोर किनकर (सौसर) को सह मीडिया प्रभारी, तुलसी गिरारे (देवास) को प्रदेश प्रवक्ता, सुधाकर लाड़के (बड़चिचोली) को आईटी प्रभारी, अमृतलाल रबड़े (बैतूल) को पूर्वांचल प्रभारी तथा नीलेश पवार (छिंदवाड़ा) को समन्वय मंत्री (मध्यांचल) एवं दक्षिण क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें मुन्नालाल पवार (अध्यक्ष, छिंदवाड़ा), महेश डोगरे (सचिव, छिंदवाड़ा), दिलीप पवार (सदस्य, छिंदवाड़ा), जगदीश घागरे (प्रदेश प्रतिनिधि), यशवंत पवार (संरक्षक सदस्य), के.एल. परिहार (अध्यक्ष, भोपाल), तरुण पवार (प्रदेश प्रतिनिधि), बी.एल. पवार (संरक्षक सदस्य), सुनील बोबडे (अध्यक्ष, मऊ), हरिशंकर पवार (अध्यक्ष, मुलताई), जगदीश पवार (प्रदेश प्रतिनिधि), अजय डहारे (अध्यक्ष, होशंगाबाद), गोंदिया कालभोर (प्रदेश प्रतिनिधि), रामकिशोर बारंगे (सदस्य, होशंगाबाद), अनिल पाठेकर (अध्यक्ष/प्रतिनिधि), राम कसलीकर (सदस्य, देवास), कुवर लाल परिहार (सदस्य, बैतूल), अमृतलाल पवार (प्रदेश प्रतिनिधि), जितेंद्र परमार (सदस्य, आष्टा), मानसिंह परमार (अध्यक्ष, आष्टा), विष्णु परमार (प्रदेश प्रतिनिधि), संतोष डोंगरदिये (अध्यक्ष/प्रतिनिधि), रामेश्वर हजारे (अध्यक्ष, बड़चिचोली), सुधाकर लाड़के (प्रदेश प्रतिनिधि), मोहन देशमुख (संरक्षक सदस्य, जबलपुर), प्रमोद किनकर (कार्यकारी अध्यक्ष), सतीश पवार (प्रदेश प्रतिनिधि) एवं राजकुमार राठौर (अध्यक्ष, बैतूल) शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा समाज को संगठित कर विकास के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प लिया गया।