THE NewsBar | पांढुर्णा। कृषि आदान विक्रेता संघ भोपाल द्वारा संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा एवं बालाघाट जिलों को शामिल करते हुए एक नए संभाग का गठन किया गया है। इस नवगठित संभाग के लिए पांढुर्णा जिले के प्रतिष्ठित कृषि आदान व्यवसायी एवं पवन एग्रो मॉल के संचालक संजय क्षत्रिय को संभागीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संजय क्षत्रिय की नियुक्ति से पांढुर्णा जिले के कृषि आदान विक्रेताओं, व्यवसायियों एवं संगठन से जुड़े लोगों में हर्ष का वातावरण है। उनकी नियुक्ति को उनके लंबे अनुभव, कार्यकुशलता तथा संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। साथ ही यह उपलब्धि पूरे पांढुर्णा जिले के लिए गौरव और सम्मान का विषय है।
नवनियुक्त संभागीय उपाध्यक्ष संजय क्षत्रिय ने कहा कि वे संभाग के सभी जिलों के कृषि आदान विक्रेताओं के हितों की प्रभावी ढंग से आवाज उठाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की जिम्मेदारी भी पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।
संजय क्षत्रिय की नियुक्ति पर पांढुर्णा जिले के कृषि आदान विक्रेताओं, शुभचिंतकों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।