पीयूष साहू ने 578 और राशी जुंघारे ने 553 अंक हासिल कर किया शानदार प्रदर्शन
THE NewsBar | सौंसर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणामों के लिए पहचान बना चुकी मिडास कोचिंग इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर NEET (UG) 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर नया इतिहास रच दिया है। संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक अर्जित कर न केवल अपने परिवार और शिक्षकों का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
संस्थान के अनुसार इस वर्ष पीयूष साहू ने 578 अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं राशी जुंघारे ने 553 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा केतन भाडे (542), श्यामल जायसवाल (536), हर्षल अडलक (532), सार्वज्ञ निनावे (530), ईशा बोडखे (523), लवनीत पहाड़े (515) तथा प्रियानी गोमकाले (511) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विशेष उपलब्धि के रूप में ईशा बोडखे ने बायोलॉजी विषय में 360 में से पूरे 360 अंक प्राप्त किए।
इसी क्रम में सुमैया मंसूरी (496), गौरव पराडकर (495), धारा चोरे (490), शिक्षा सहारे (477), जान्हवी बरसकर (476), महिमा भालेराव (469), ग्रीष्मा कालंबे (465), भाग्यश्री चौरगड़े (462), अपूर्वा धेपे (456) एवं समीक्षा दधघाये (454) ने भी उल्लेखनीय सफलता दर्ज की।
अन्य सफल विद्यार्थियों में लावण्या बलपांडे (451), भूपेन्द्र मांडवार (445), नेहा लेकुरवाले (443), नारायणी नागवंशी (432), ईशांत सोनकुसरे (430), अनुष्का शेंडे (428), खुशाली पाल (425), आदित्य वाघमारे (422), श्रद्धा सिंह (421) तथा युगांक इवनाती (421) शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त आबान शेख (419), पियूष कसडे (419), राजकुमार हिंगवे (415), समीरा बागड़े (411), निखिला मदनकर (408), रुशिका वाडे (406), पूर्णिमा बेहेरा (402), एकता पाटिल (402) एवं खुशबू ठाकरे (400) ने भी उत्कृष्ट अंक अर्जित कर संस्थान की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्थान ने बताया कि अभी कुछ विद्यार्थियों के परिणाम आने शेष हैं, जिससे सफलता का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।
संस्थान के प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस शानदार उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के विश्वास तथा अनुभवी फैकल्टी के सतत मार्गदर्शन को दिया। उनका कहना है कि मिडास का उद्देश्य केवल परीक्षाओं में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को चिकित्सा एवं इंजीनियरिंग जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्रों में सफल कर उनका उज्ज्वल भविष्य तैयार करना है।
संस्थान की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन, अनुशासित अध्ययन और समर्पित प्रयासों के बल पर स्थानीय स्तर से भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल की जा सकती है। मिडास परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। @₹