विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन की अपील: योग अपनाकर बनाएं स्वस्थ मध्यप्रदेश, विकसित भारत में दें योगदान

Share:

Join Whatsapp group

14 जून को होगा विशेष ऑनलाइन योग सत्र, मिस कॉल देकर करें पंजीयन

THE NewsBar | भोपाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के नाम विशेष संदेश जारी करते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है और योग इस दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 7वें काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत 14 जून को सुबह 6:30 बजे से 7:35 बजे तक विशेष ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ, जागरूक और निरोग समाज का निर्माण करना है।

डॉ. यादव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वस्थ और संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक जन-आंदोलन के रूप में स्थापित हुआ है, जिससे विश्वभर में योग के प्रति जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ी है।

हर वर्ग से जुड़ने की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों, शासकीय कर्मचारियों तथा सामाजिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऑनलाइन योग सत्र से जुड़ें और योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टोल-फ्री नंबर 18003157008 पर मिस कॉल देकर पंजीयन कराया जा सकता है।

‘घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग’ का संकल्प

डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि सभी नागरिक “घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” के संकल्प के साथ आगे आएं और “हर घर योग” के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वस्थ मध्यप्रदेश और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, “आइए, हम सभी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय योगदान दें।”

error: Copy not allowed