केंद्र व राज्य सरकार की ओर से सेवायोजन कार्यालय ने सऊदी अरब में काम करने के लिए वैकेंसी जारी की हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर निश्शुल्क ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
HighLights
- सऊदी अरब में तकनीकी-गैर तकनीकी पदों पर भर्तियां।
- मासिक वेतन ₹99,188 तक, 2 साल का अनुबंध।
- रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य।
THE NewsBar | दिल्ली। विदेशों में नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से सेवायोजन कार्यालय ने सऊदी अरब में काम करने के लिए रिक्तियां जारी की हैं।
सेवायोजन तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों पर बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर निश्शुल्क आनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
इसके लिए अभ्यर्थियों को मैकेनिकल, वेल्डर, फैब्रीकेशन, स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर, टेक्नीशियन आदि क्षेत्रों में कार्य का अनुभव होना आवश्यक है।
कंपनी देगी ये सुविधा
सऊदी अरब की कंपनी द्वारा वीजा, यात्रा आवास एवं मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए दो साल का कान्ट्रेक्ट भरना होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up. gov.in पर जाब सीकर के रूप में खुद को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर रिक्तियों देखकर अपनी योग्यता एवं रूचि के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों की रिक्तियां और इतना है प्रतिमाह वेतन
पद व संख्या वेतन (प्रतिमाह) आयु सीमा
- फैब्रिकेशन सुपरवाइजर (05) ₹99,188 30 से 48 वर्ष
- सीएस वेल्डर (TIG & ARC) ₹62,408 24 से 35 वर्ष
- मैकेनिकल टेक्निशियन (08) ₹60,465 26 से 42 वर्ष
- फैब्रिकेटर फोरमैन (05) ₹58,650 30 से 48 वर्ष
- मैकेनिकल फीटर (15) ₹58,422 26 से 42 वर्ष
- पाइप फैब्रिकेटर (15) ₹43,962 24 से 35 वर्ष
- स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर (08) ₹42,191 24 से 35 वर्ष
- मैकेनिकल हेल्पर (20) ₹29,773 25 से 35 वर्ष
नोट : अनुभव पांच से 15 वर्ष तक होना चाहिए।