विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

सिंहस्थ-2028 होगा हाईटेक: AI संभालेगा भीड़, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था; सीएम डॉ. मोहन यादव की गूगल क्लाउड इंडिया से अहम बैठक

Share:

Join Whatsapp group

इंदौर में बनेगा ‘सेंटर फॉर एक्सीलेंस’, 10 हजार से अधिक AI डेवलपर्स होंगे जुड़े

प्रदेश से देश और साउथ ग्लोबल तक मिलेगा रियल टाइम टेक्निकल सपोर्ट

THE NewsBar | भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले सिंहस्थ-2028 को तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस करने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने बुधवार 20 मई को मंत्रालय में Google Cloud India के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और सिंहस्थ-2028 की तैयारियों में AI आधारित तकनीकी सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एम. सेल्वेन्द्रम सहित Google Cloud India के निदेशक (पब्लिक सेक्टर) आशीष वत्तल, मदन ओबेरॉय, पंकज शुक्ला, लोकेश लोहिया, डॉ. श्रुति गाडगिल और विजय गुंजाटे मौजूद रहे।

इंदौर में बनेगा AI का मेगा सेंटर

बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि मध्यप्रदेश सरकार और के बीच जल्द बड़ा करार होने जा रहा है। इसके तहत में ‘सेंटर फॉर एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा।

बताया गया कि इस परियोजना के लिए जल्द ही एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर होंगे। इस सेंटर से 10 हजार से अधिक AI डेवलपर्स को जोड़ा जाएगा, जो मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश और South Global क्षेत्र को रियल टाइम तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएंगे।

सिंहस्थ-2028 में AI निभाएगा बड़ी भूमिका

गूगल क्लाउड इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार के साथ मिलकर कृषि, शिक्षा, वन, महिला एवं बाल विकास समेत कई विभागों में AI आधारित समाधान विकसित किए जा रहे हैं।

साथ ही सिंहस्थ-2028 में भी AI तकनीक के जरिए—

  • भीड़ प्रबंधन (Crowd Management)
  • ट्रैफिक नियंत्रण
  • नागरिक सुरक्षा व्यवस्था
  • आपातकालीन सेवाएं
  • डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम

को और अधिक आधुनिक बनाया जा सकेगा।

अधिकारियों ने कहा कि AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी के उपयोग से सिंहस्थ को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय आयोजन के रूप में विकसित करने के लिए हर संभव तकनीकी सहयोग दिया जाएगा।

THE NewsBar Impact Line:

“सिंहस्थ-2028 सिर्फ आस्था का नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और AI आधारित स्मार्ट प्रबंधन का भी बड़ा मॉडल बन सकता है।”

error: Copy not allowed