विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में अहम पहल

Share:

Join Whatsapp group

  • कृषि कर्मयोगी उन्मुखीकरण प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का शुभारंभ
  • किसान कल्याण डैशबोर्ड लॉन्च, मिलेगी जरूरी जानकारी
  • 16 विभाग मिलकर करेंगे किसानों के लिए काम
  • पीएम के मार्गदर्शन में प्रदेश को समृद्ध बनाने का लक्ष्य

भोपाल | The NewsBar

भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में ने किसानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए टोल फ्री सीएम किसान हेल्पलाइन 155253 का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री किसान कल्याण डैशबोर्ड और पैक्स समितियों में सदस्यता वृद्धि महा-अभियान की भी शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन से जुड़कर कृषि संबंधी जानकारी भी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष के तहत 16 विभाग एक साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, पशुपालन और मत्स्य पालन जैसे विभागों को जोड़कर किसानों को समग्र लाभ देने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मयोगियों से किसान हित में संवेदनशीलता और नवाचार के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के चलते कई महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल किए गए हैं। पशुपालन क्षेत्र में किए गए प्रयासों से किसानों को दूध के दाम में 7 से 8 रुपए प्रति लीटर तक अधिक कीमत मिल रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।


नई तकनीक और बढ़ती आय पर जोर

सीएम ने कहा कि अब किसान आधुनिक तकनीक अपनाकर एग्री वेस्ट प्रोसेसिंग से भी अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं। इस वर्ष राज्य सरकार किसानों से ₹2625 प्रति क्विंटल गेहूं खरीद रही है, वहीं उड़द की फसल पर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है।


सिंचाई विस्तार से बदली तस्वीर

उन्होंने कहा कि पहले खेती बारिश पर निर्भर थी, लेकिन अब नहरों और बिजली की सुविधा से सिंचाई का विस्तार हुआ है। किसान अब दो के बजाय तीन फसलें लेने लगे हैं, जिससे उत्पादन और आय दोनों बढ़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के लिए जवान और किसान दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।


नदी जोड़ो परियोजनाओं से मिलेगा लाभ

के मार्गदर्शन में केन-बेतवा लिंक और पार्वती-कालीसिंध-चंबल जैसी परियोजनाओं से प्रदेश के कई जिलों को सिंचाई और जल संसाधनों का लाभ मिलेगा। उन्होंने पानी के संरक्षण और उसके बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया।


1627 कर्मयोगियों का प्रशिक्षण

कार्यशाला में 16 विभागों के 1627 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि पूरे प्रदेश में कृषि मेलों के माध्यम से किसानों से संवाद किया जा रहा है। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों के हित में योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने में सहायक होगा।

error: Copy not allowed