विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

21 मई को पांढुर्णा आएंगे राज्यपाल मंगूभाई पटेल, हेल्थ कैंप का करेंगे निरीक्षण

Share:

Join Whatsapp group

THE NewsBar | पांढुर्णा। प्रदेश के राज्यपाल 21 मई को पांढुर्णा जिले के सौंसर विकासखंड के ग्राम आमला के दौरे पर रहेंगे। नए जिले के गठन के बाद उनका यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे ग्राम आमला में आयोजित सिकलसेल एनीमिया एवं एनसीडी जांच के विशाल हेल्थ कैंप का निरीक्षण करेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेंगे।

दौरे के दौरान राज्यपाल केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे। उनका संभावित आगमन सुबह करीब 11 बजे प्रस्तावित है।

राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, हेलीपैड निर्माण सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी संबंध में सोमवार को सौसर में अधिकारियों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 29 जनवरी को भी उनका सौसर दौरा प्रस्तावित था, लेकिन वह स्थगित हो गया था।

error: Copy not allowed