THE NewsBar | Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में मां-बेटी के किडनैपिंग का बड़ा मामला सामने आया है। यहां के कोतवाली क्षेत्र से एक युवती और उसकी तीन माह की बच्ची के अपहरण का वीडियो भी सामने आया है। आरोप है कि युवती के लिव-इन पार्टनर ने अपने 8 से 10 साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
मां-बच्ची को जबरन उठा ले गए !
जानकारी के अनुसार आरोपी हथियार लेकर घर में घुसे और परिजन के साथ मारपीट की। इसके बाद मां और बच्ची को जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए।
पीड़िता 3 साल से लिव इन रिलेशनशिप में थी
पीड़िता की मां नीलम गुहारिया ने पुलिस को बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी महक पिछले तीन साल से करैरा निवासी पुष्पेंद्र चौहान के साथ इंदौर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों की तीन माह की बेटी आरोही भी है।
किडनैपिंग की तस्वीरें
शिवपुरी के करैरा में नीलम गुहारिया को उसकी मां के घर के सामने से जबरन खींचकर ले जाते युवक।
शिवपुरी के करैरा में नीलम गुहारिया को उसकी मां के घर के सामने से जबरन खींचकर ले जाते युवक।
पुष्पेंद्र समेत अन्य लोगों पर किडनैपिंग का केस
परिजन के अनुसार पुष्पेंद्र महक को परेशान करता था, जिसके चलते वह कुछ समय पहले बच्ची के साथ शिवपुरी आकर माता-पिता के पास रहने लगी थी।
कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जबरन घर में घुसे और मारपीट की
नीलम के अनुसार, 8 मई की रात करीब 8:35 बजे पुष्पेंद्र अपने साथियों के साथ हथियार, हॉकी और डंडे लेकर उनके घर में घुस आया। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जातिसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए अभद्रता की। इस दौरान आरोपियों ने घर में मौजूद बच्ची को भी धक्का दिया, जिससे नीलम और उनके पति तृप्तेश घायल हो गए।
सफेद वैगन आर कार से ले गए किडनैपर
परिजन ने बताया कि आरोपी महक और उसकी बच्ची को जबरन सफेद वैगन आर कार में ले गए। उन्होंने परिजन को पीछा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जिसके फुटेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
महक बोली- अपनी मर्जी से आई
पूरा मामला तब कट्रोवर्सियल हो गया जब महक का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह कह रही है कि उसने ही अपने पति को फोन कर उसे और बच्ची को ले जाने के लिए मैसेज किया था। वह अपनी मर्जी से आई है। हालांकि, पुलिस महिला और उसकी बच्ची का सुराग लगाने की बात कह रही है।