The NewsBar | पांढुर्णा। CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में राम शांति विद्या मंदिर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को साबित करते हुए शत-प्रतिशत (100%) परिणाम हासिल किया है। विशेष बात यह है कि विद्यालय पिछले लगातार 25 वर्षों से 100% रिजल्ट देता आ रहा है, जो इसकी गुणवत्ता और अनुशासन का प्रमाण है।
इस वर्ष विद्यालय की छात्रा अकिन बारंगे ने 99% अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इसके अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। कुल 23 छात्रों ने 90% से ऊपर अंक हासिल कर स्कूल की उपलब्धि को और ऊंचाई दी।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में भावेश हनवतकर (96%), अन्वेक्षा रामटेके (96%), वेदिका बेलखड़े (95%), मयंक राउत (94%), आरुषि गिरी (94%), कुश भोयर (94%), मोहम्मद अयान अंसारी (93%), उर्वेश कोल्हे (93%), यथार्थ बनाइत (93%), श्रेयश गुप्ता (93%), पूर्वा लोनकर (92.2%), अदिति पराडकर (92.2%), योगिता कलभोर (91.4%), तन्मय ठाकरे (91.4%), इकरा फारूकी (91%), संयुक्ता देशमुख (90.2%), यश कराले (90.2%), मृणाल प्रकाश (90%), जय टोपले (90%), प्रांजल खंडार (89.2%), याचना कमाले (89.2%) एवं पूजा रॉय (89%) शामिल हैं।
विद्यालय के चेयरमैन सुभाष बुधराजा, डायरेक्टर शिवम बुधराजा, प्राचार्या श्रीमती चारू गुलाटी, मैनेजर रोहित धवले एवं समस्त शिक्षकों ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। संस्था परिवार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।