विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

पांढुर्णा के संतरों से सजा छिंदवाड़ा की बड़ी माता का दरबार, पंचमी पर अद्भुत ‘नारङ्गम् श्रृंगार’

Share:

Join Whatsapp group

 

छिंदवाड़ा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर में पंचमी तिथि के विशेष दिन माँ भगवती का दिव्य और आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस बार मंदिर परिसर में संतरांचल क्षेत्र पांढुर्णा के प्रसिद्ध संतरों से माँ का “नारङ्गम् (संतरा) श्रृंगार” किया गया, जिसने पूरे दरबार को भव्य और अलौकिक रूप प्रदान किया।

भक्तों को मंत्रमुग्ध कर गया अद्भुत श्रृंगार
मीडिया प्रभारी गौरव सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर ट्रस्ट द्वारा सभी भक्तों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना से सेवादारों ने स्वयंभू माँ बड़ी माता के गर्भगृह में संतरा, आभूषण एवं विशेष वस्त्रों से आकर्षक सजावट की। इस अनूठे श्रृंगार ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

नवरात्रि में ‘नारङ्गम्’ अर्पण का विशेष महत्व
मंदिर के मुख्य पुजारी पं. राजा तिवारी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान नारंगी फल (नारङ्गम्) अर्पित करने का विशेष धार्मिक महत्व होता है। मान्यता है कि इससे माँ भगवती प्रसन्न होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

भजन संध्या और महाआरती का हुआ आयोजन
सायंकाल पंचमी विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात रात्रि 8 बजे भव्य महाआरती संपन्न हुई। आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल फरारी भंडारे का प्रसाद भी वितरित किया गया।

आगामी धार्मिक कार्यक्रम
मंदिर ट्रस्ट द्वारा नवरात्रि के आगामी आयोजनों की जानकारी भी दी गई—

  • 26 मार्च – अष्टमी हवन एवं पूजन (प्रातः 10 बजे)
  • 27 मार्च – नवमी कन्या पूजन एवं हलवा-पूड़ी महाप्रसाद वितरण
  • नवमी तिथि (27 मार्च) – दोपहर 3 बजे कलश विसर्जन (छोटे तालाब में)

मंदिर ट्रस्ट ने समस्त श्रद्धालुओं से इन धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का सादर आग्रह किया है।

error: Copy not allowed