विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

MP में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% वृद्धि, युवाओं को नौकरी के लिए मुफ्त प्रशिक्षण, पढ़ें कैबिनेट के फैसले

Share:

Join Whatsapp group

HighLights

  • 12वीं पास OBC युवाओं को सेना-पुलिस भर्ती हेतु 45 दिन की फ्री ट्रेनिंग
  • प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं को ₹1100 और बालकों को ₹1000 का वजीफा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश के युवाओं और शासकीय सेवकों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की वृद्धि की है।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश के युवाओं और शासकीय सेवकों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्र-छात्राओं को सुरक्षा बलों में करियर बनाने के लिए विशेष प्रोत्साहन देने और सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि पर मुहर लगा दी है।

सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की वृद्धि
प्रदेश के लाखों अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी कैबिनेट ने खुशी की खबर दी है। मुख्यमंत्री के पूर्व आदेश के अनुरूप, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव का कैबिनेट ने विधिवत अनुमोदन कर दिया है। इस फैसले से कर्मचारियों के वेतन में सम्मानजनक बढ़ोतरी होगी, जिससे उन पर बढ़ती महंगाई का बोझ कम होगा।

OBC वर्ग के लिए ‘निशुल्क प्रशिक्षण’ और ‘शिष्यवृत्ति’ की सौगात
कैबिनेट ने प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग के 12वीं पास बालक-बालिकाओं के लिए एक महत्वाकांक्षी प्रशिक्षण योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत कई सुविधाएं मिलेंगी।

प्रशिक्षण का उद्देश्य: युवाओं को सेना, अर्द्ध सैनिक बल, होमगार्ड और पुलिस भर्ती की चयन प्रक्रिया के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करना।

प्रशिक्षण अवधि: चयनित युवाओं को 45 दिनों का सघन निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

स्थान: यह प्रशिक्षण प्रदेश के सभी 10 संभागीय मुख्यालयों पर आयोजित किया जाएगा।

आर्थिक सहायता (Stipend): प्रशिक्षण अवधि के दौरान सरकार बालिकाओं को 1100 रुपये और बालकों को 1000 रुपये की शिष्यवृत्ति (Stipend) भी प्रदान करेगी।

error: Copy not allowed