विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

MP: शासकीय स्कूल शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की कोशिश, होटल मैनेजर समेत गिरफ्तार

Share:

Join Whatsapp group

 

रीवा जिले में मझगवां शासकीय स्कूल के शिक्षक सुखदेव सिंह पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शिक्षक और मामले में सहयोग करने वाले होटल मैनेजर अशोक वाधवानी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, सुखदेव सिंह पीटीआई शिक्षक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने स्कूल में आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता का झांसा देकर नाबालिग छात्रा को होटल ले जाकर अश्लील हरकतें करने की कोशिश की। छात्रा ने अपने नापाक इरादे भांपकर शोर मचाया और भागकर बाहर आ गई।

होटल मैनेजर अशोक वाधवानी को जब छात्रा ने अपनी आपबीती बताई, तो उसने पैसों के लालच में छात्रा को डराकर घर भेज दिया और मामले को दबाने का प्रयास किया। छात्रा की शिकायत के बाद परिजन आक्रोशित होकर थाने पहुंचे।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक सुखदेव सिंह और होटल मैनेजर अशोक वाधवानी को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

error: Copy not allowed