विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

बॉक्स ऑफिस: ‘धुरंधर 2’ 6 दिनों में 900 करोड़ पार, ‘पुष्पा 2’ के सबसे तेज रिकॉर्ड की बराबरी

Share:

Join Whatsapp group

 

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के महज छठे दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 56.55 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इस फिल्म ने अब ग्लोबल मार्केट में अपनी धाक जमाते हुए 919 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू लिया है।

पुष्पा के ‘राज’ को चुनौती
ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने सबसे तेज 900 करोड़ क्लब में शामिल होने के मामले में अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा 2’ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. दोनों ही फिल्मों ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि सिर्फ 6 दिनों में हासिल की. हालांकि, कुल कमाई के मामले में ‘पुष्पा 2’ (951.32 करोड़) अभी भी थोड़ा आगे है, लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उससे कई बड़े रिकॉर्ड खतरे में नजर आ रहे हैं।

कमाई का पूरा गणित (6 दिनों का कलेक्शन):
फिल्म ने घरेलू और विदेशी दोनों बाजारों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

कलेक्शन का प्रकार राशि (करोड़ रुपये में)
भारत नेट कलेक्शन (Tax काटकर) 575.67
भारत ग्रॉस कलेक्शन (कुल टिकट बिक्री) 687.43
ओवरसीज कलेक्शन (विदेशों से) 231.57
कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 919.00

जरूर पढ़ें

विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

error: Copy not allowed