पुणे। शहर के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था. खड़क पुलिस ने एक बोरवेल ठेकेदार और एक मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोप है कि शिवाजी रोड के पास बोरवेल की खुदाई के काम से पुणे मेट्रो की ज़मीन के नीचे बनी सुरंग को नुकसान पहुंचा है।