विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

‘हनुमान लोक’ का लोकार्पण, आस्था-भक्ति के बीच विकास का संदेश

Share:

Join Whatsapp group

रामनवमी पर जामसांवली धाम में ऐतिहासिक पल

शुभम नांदेकर, पांढुर्णा।

रामनवमी के पावन अवसर पर जामसांवली स्थित हनुमान धाम में श्रद्धा, उत्साह और भव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav के मुख्य आतिथ्य में ‘हनुमान लोक’ के प्रथम चरण का लोकार्पण संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री के आगमन पर पूरा परिसर “जय श्री राम” के जयघोष, शंखनाद और ढोल-नगाड़ों की गूंज से भक्तिमय हो उठा। मंदिर संस्थान द्वारा मराठा परंपरा के अनुरूप किया गया स्वागत समारोह आयोजन की विशेष पहचान बना।

Add₹

🟠 ‘हनुमान लोक’ : आस्था, संस्कृति और पर्यटन का संगम

मुख्यमंत्री ने ‘हनुमान लोक’ को केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया।
उन्होंने ‘चिरंजीवी पथ’, सभामंडप और अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन कर उनकी गुणवत्ता और भव्यता की सराहना की।

विधि-विधान से – शिलालेख पूजन, कलश पूजन, चौखट एवं देहली पूजन संपन्न करते हुए मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। इसके पश्चात गर्भगृह में पहुंचकर भगवान हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

🔵 “सच्चा वादा, पक्का काम” : विकास का भरोसा

मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार “सच्चा वादा, पक्का काम” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने Narendra Modi के नेतृत्व में देश की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश भी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

पांढुर्णा जिले की विशेषताओं – संतरा उत्पादन, सिल्क कला का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र बताया।

🟣 362.80 करोड़ की विकास सौगात: 67 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

🟤 34 कार्यों का लोकार्पण (111.63 करोड़ रुपये)

मुख्यमंत्री ने 111.63 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण 34 कार्यों का लोकार्पण किया। प्रमुख कार्य –

जामसांवली हनुमान लोक (35.09 करोड़)

पांढुर्णा फ्लाईओवर (30.50 करोड़)

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के 20 कार्य

नगर पालिका, PWD, पंचायत एवं वन विभाग के कार्य।

⚫ 33 कार्यों का भूमिपूजन (251.17 करोड़ रुपये)

251.17 करोड़ रुपये की लागत से 33 नए कार्यों की आधारशिला रखी गई –

कलेक्टर कार्यालय भवन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय

जिला चिकित्सालय

जिला पंचायत भवन

सड़क एवं सेतु निर्माण

ग्रामीण एवं नगरीय अधोसंरचना विकास कार्य

🟢 जिले के लिए बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने पांढुर्णा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की »

इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम

महिला थाना स्थापना

हनुमान लोक में 10 बिस्तर अस्पताल

कृषि विज्ञान केंद्र

नगरपालिका निधि में वृद्धि

‘हनुमान लोक’ के द्वितीय चरण के कार्य

🟡 किसानों के लिए ऐतिहासिक निर्णय

वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” घोषित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा –

किसानों को अब दिन में सिंचाई के लिए बिजली मिलेगी। प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण को बढ़ावा

पशुपालन को प्रोत्साहन » दुग्ध उत्पादन बढ़ाकर 9% से 20% करने का लक्ष्य

🟠 माता यशोदा योजना: बच्चों के पोषण की नई पहल

कुपोषण उन्मूलन के लिए –

कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को
➡️ निःशुल्क दूध पैकेट दिए जाएंगे। यह योजना बच्चों के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

🔵 युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा विस्तार

मुख्यमंत्री ने बताया—

2 वर्षों में 70 हजार भर्तियां

ऊर्जा विभाग: 50 हजार पद

स्वास्थ्य विभाग: 42 हजार पद

भविष्य में 2.5 लाख नई नियुक्तियां

शिक्षा क्षेत्र में – संदीपनी विद्यालयों में बस, स्मार्ट क्लास, खेल मैदान; मेधावी छात्रों को लैपटॉप और स्कूटी; छात्रों को साइकिल वितरन।

🟤 धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा -भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार। रामनवमी पर ओरछा में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

‘हनुमान लोक’ को भविष्य में प्रदेश का प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र बताया गया।

मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के विचार

प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि ऐसे प्रकल्प पर्यटन और रोजगार दोनों को बढ़ावा देते हैं।

🟢 हितग्राही हुए लाभान्वित

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खनिज निरीक्षक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र लाड़ली लक्ष्मी योजना हितग्राहियों को प्रमाण पत्र स्व सहायता समूहों को सीसीएल राशि; उत्कृष्ट किसानों और युवाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।

🔶 श्रमिकों का सम्मान, विकास का सम्मान

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को सम्मानित करते हुए कहा कि “उनके परिश्रम से ही यह भव्य आस्था स्थल साकार हुआ है।”

🟢 पांढुर्णा बना आस्था और विकास का केंद्र

‘हनुमान लोक’ परियोजना के साथ – धार्मिक आस्था को नई पहचान, पर्यटन को बढ़ावा, रोजगार के अवसर, अधोसंरचना का विस्तार पांढुर्णा अब आस्था और विकास के संगम के रूप में तेजी से उभर रहा है।

🟥 मंच पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

रामनवमी के इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री Mohan Yadav के साथ मंच पर कई जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री Pradyuman Singh Tomar, श्री जामसांवली हनुमान मंदिर के अध्यक्ष Gopal Sharma, भाजपा जिला अध्यक्ष Sandeep Mohod, सौंसर विधायक Vijay Chaure, पांढुर्णा विधायक Nilesh Uikey, पूर्व मंत्री Nanabhau Mohod, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता Ajay Dhawale एवं Rahul Mohod की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने ‘हनुमान लोक’ के लोकार्पण को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

error: Copy not allowed