विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

तामिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख की अवैध अफीम फसल जब्त

Share:

Join Whatsapp group

पुलिस ने पहाड़ो पर पैदल चल 6148 नग अफीम के डोडा पौधे, जिनका कुल वजन 194.500 किलोग्राम

 छिंदवाड़ा।  जिले के तामिया क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती का खुलासा किया है। थाना तामिया पुलिस ने जंगल के बीच छिपाकर उगाई गई अफीम के डोडा पौधों को जब्त किया है, जिनकी बाजार कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस को वन विभाग से सूचना मिली थी कि ग्राम छातीआम निवासी आरोपी उदेसिंग पिता सुमरसिंग शीलू द्वारा अपने कब्जे वाले खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर 29 मार्च 2026 को कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान पाडो नाला क्षेत्र के जंगल में स्थित खेत से 6148 नग अफीम के डोडा पौधे, जिनका कुल वजन 194.500 किलोग्राम है, जब्त किए गए। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 18(C) और 25 के तहत अपराध क्रमांक 60/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी उदेसिंग पहले से ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ को जहर देकर मारने के मामले में जिला जेल छिंदवाड़ा में निरुद्ध है। उसके खिलाफ वन परिक्षेत्र सांगाखेड़ा में भी प्रकरण दर्ज है।

महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारी:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार जैतवार, चौकी प्रभारी देलाखारी उपनिरीक्षक मयंक उइके सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

जरूर पढ़ें

विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

error: Copy not allowed