विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट किराया: घरेलू ₹950 और इंटरनेशनल ₹10,000 तक महंगी हुई उड़ानें

Share:

Join Whatsapp group

नई दिल्ली। [The NewsBar]  देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराए में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिडिल ईस्ट में जंग और जेट फ्यूल (ATF) की कीमतों में अचानक उछाल के चलते कंपनी ने यह फैसला लिया। नई कीमतें 2 अप्रैल रात 12:01 बजे से लागू हो गई हैं।

इंडिगो के मुताबिक, घरेलू उड़ानों का किराया अब ₹275 से ₹950 तक फ्यूल सरचार्ज के आधार पर बढ़ गया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में लंबे रूट के लिए यह शुल्क पहले 2,300 रुपए था, अब बढ़ाकर 10,000 रुपए कर दिया गया है। ग्रीस और तुर्की जाने वाली उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज 7,500 रुपए तय किया गया है, वहीं अफ्रीका रूट पर 5,000 रुपए।

कंपनी ने 18 दिन में दूसरी बार किराए बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले 14 मार्च को भी फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया गया था।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस को पूरी लागत यात्रियों पर डालने से रोका है। सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए किराए में केवल 25% तक की बढ़ोतरी की अनुमति दी है। इंडिगो ने घरेलू उड़ानों में 1,000 किलोमीटर से अधिक दूरी वाले रूट पर अब फ्लैट 425 रुपए सरचार्ज की बजाय दूरी के आधार पर अलग-अलग दरें तय की हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि एयरलाइंस के लिए जेट-फ्यूल सबसे बड़ा खर्च है, जो कुल ऑपरेटिंग खर्च का 30% से 40% तक होता है। तेल की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी ने एयरलाइंस के बजट और भविष्य के वित्तीय अनुमान पर असर डाला है। दुनिया की अन्य एयरलाइंस जैसे एयर न्यूजीलैंड और क्वांटास ने भी फ्यूल बढ़ोतरी का बोझ यात्रियों पर डालने की संभावना जताई है।

error: Copy not allowed