विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

भोपाल में BPL कार्ड घोटाला: कलेक्टर ऑफिस तक पहुंची फर्जीवाड़े की जड़, कई कर्मचारी सस्पेंड

Share:

Join Whatsapp group

भोपाल। [The NewsBar]   राजधानी में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस घोटाले में कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारी और रसूखदार लोगों के नाम पर फर्जी बीपीएल कार्ड बनाए जाने का खुलासा हुआ है।

मामले के उजागर होने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि एक अन्य कर्मचारी को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही संबंधित एसडीएम को भी नोटिस भेजने की तैयारी की गई है।

जांच में सामने आया है कि एमपी नगर एसडीएम कार्यालय में 100 से अधिक फर्जी बीपीएल कार्ड बनाए गए। आरोप है कि एसडीएम की आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग कर यह पूरा फर्जीवाड़ा किया गया।

इस मामले में वन विभाग के वन रक्षक किशोर मेहरा, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री सुरेश बैरागी और कंप्यूटर ऑपरेटर गोविंद माली की संलिप्तता सामने आई है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने मिलकर फर्जी तरीके से राशन कार्ड जारी किए।

प्रशासन ने किशोर मेहरा और सुरेश बैरागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि बाबू शैलेंद्र टांडेकर को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा एसडीएम एल.के. खरे से भी जवाब तलब किया जा रहा है।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि एक बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए 5 हजार से 15 हजार रुपये तक की रिश्वत ली जा रही थी।

प्रशासन ने पिछले एक साल में विभिन्न एसडीएम कार्यालयों में बने सभी बीपीएल कार्डों की जानकारी मांगी है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

यह घोटाला सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और सिस्टम की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

error: Copy not allowed