विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

पहले बंधक बनाकर देह व्यापार करवाया, अब समझौते ना करने पर हत्या की धमकी, BJP की पूर्व मंडल अध्यक्ष की मां पर आरोप

Share:

Join Whatsapp group

पीड़िता का कहना है कि आरोपी की मां केशर बाई ने नवंबर में उसे समझौता करके केस वापस लेने के लिए फोन किया था. युवती ने आरोप लगाया है कि आरोप ना मानने पर मंडल अध्यक्ष की मां ने धमकाना शुरू कर दिया।

[The NewsBar]  MP News:  मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवती को बंधक बनाकर पहले उसे देह व्यापार करवाया गया. अब केस वापस करने के लिए धमकाया जा रहा है. आरोप है कि बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया की मां केशर बाई और उसके दोस्त पप्पू यादव पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. इसको लेकर पीड़िता ने ओमती थाने में एक और एफआईआर दर्ज करवाई है।

काम देने के बहाने होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया
युवती ने आरोप लगाया था कि बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया और उसके एक करीबी शीतल दुबे ने काम दिलाने के बहाने पहले एक होटल में बुलाया और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं जबरन देह व्यापार के धंधे में भी धकेला. इसको लेकर युवती ने एक जून को शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन अब युवती का कहना है कि आरोपी की मां केशर बाई ने नवंबर में उसे समझौता करके केस वापस लेने के लिए फोन किया था. युवती ने आरोप लगाया है कि आरोप ना मानने पर मंडल अध्यक्ष की मां ने धमकाना शुरू कर दिया।

कोर्ट परिसर में रोककर हत्या की धमकी
युवती ने बताया कि मामले में 28 और 30 मार्च को कोर्ट में सुनवाई हुई थी. इस दौरान आरोपी अतुल चौरसिया के दोस्त पप्पू यादव ने कोर्ट परिसर में ही रोककर उसे केस वापस लेने की धमकी दी थी. युवती ने बताया कि पप्पू यादव ने कहा था कि अगर केस वापस नहीं लिया तो हत्या कर देंगे।

मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

वहीं युवती की शिकायत के बाद पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है. दुष्कर्म और देह व्यापार के मामले में केस पहले से ही कोर्ट में है. अब केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने और धमकी देने को लेकर मामले में जांच की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Copy not allowed