विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

वृंदावन में बड़ा हादसा: यमुना नदी में नाव पलटी, 9 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

Share:

Join Whatsapp group

वृंदावन के केसी घाट के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पांटून (पीपा) पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई। हादसे में करीब 25 श्रद्धालु नदी में डूब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। अब तक करीब 15 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि एक घायल श्रद्धालु को इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन के अनुसार, इस हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोगों की तलाश अभी भी जारी है। गोताखोर यमुना के गहरे पानी में लापता लोगों की खोज में जुटे हुए हैं।

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे राहत कार्यों में कुछ बाधा भी आई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और बचाव दल को काम करने दें।

अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की निगरानी की जा रही है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

error: Copy not allowed