विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

मिडास कोचिंग के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं–12वीं बोर्ड में लहराया परचम

Share:

Join Whatsapp group

The NewsBar | पांढुर्णा। सीबीएसई एवं मध्यप्रदेश बोर्ड के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों में मिडास कोचिंग संस्था, पांढुर्णा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। संस्था के छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है।

सीबीएसई 10वीं में शानदार उपलब्धि
सीबीएसई बोर्ड 10वीं के परिणाम में नमिता भादे ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं यथार्थ बनकर ने 93.4%, यथार्थ हिवासे ने 92%, सार्थक भगत ने 91.8%, अक्षत अरपुरे एवं साकेत भगत ने 91.6%, तन्मय ठाकरे ने 91.4% तथा जाह्नवी घटोड़े ने 90.2% अंक प्राप्त किए। इसके अलावा लगभग 19 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

मध्यप्रदेश 10वीं बोर्ड में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन
मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं के परिणाम में कोमल कुमरे ने 97.2 प्रतिशत अंक लाकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। ओम पैठानकर ने 87.4%, राज बेले ने 82.4%, मानव अखाड़े ने 82% तथा नैतिक पराडकर ने 80.4% अंक अर्जित किए। इसके अतिरिक्त लगभग 6 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

12वीं बोर्ड में भी दिखा दमदार प्रदर्शन
मध्यप्रदेश बोर्ड 12वीं के परिणाम में रानी डाले ने 90.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रथमेश गोलैत ने 85% एवं युग चौधरी ने 81.4% अंक हासिल किए। इसके साथ ही करीब 5 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया।

संचालकों ने दी शुभकामनाएं
मिडास कोचिंग संस्था के संचालक विकास कुमार सिंह एवं किशन कुमार सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सौंसर तहसील की तरह अब पांढुर्णा में भी शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देने लगा है। संस्था में अनुभवी शिक्षकों द्वारा बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान किया जा रहा है, जिसका परिणाम अब सामने आ रहा है।

मिडास परिवार ने सभी विद्यार्थियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

error: Copy not allowed