The NewsBar | पांढुर्णा।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित जेईई मेंस जनवरी 2026 परीक्षा परिणाम में सौंसर की मिडास कोचिंग संस्था ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। संस्था के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर पूरे पांढुर्णा जिले का नाम रोशन किया है।

संस्था के प्रदर्शन की बात करें तो लगभग 13 विद्यार्थियों ने 95 पर्सेंटाइल से अधिक और 36 विद्यार्थियों ने 90 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही कई छात्रों ने जेईई एडवांस परीक्षा के लिए भी क्वालीफाई किया है, जो संस्था की गुणवत्ता और मार्गदर्शन को दर्शाता है।
कोचिंग संचालक विकाश कुमार सिंह और किशन कुमार सिंह ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और संस्था के सकारात्मक अध्ययन वातावरण को दिया। उनका कहना है कि मोबाइल और ऑनलाइन पढ़ाई के बजाय ऑफलाइन कोचिंग में निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन से ही बेहतर परिणाम संभव हो पाते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि मिडास के सभी शिक्षक अनुभवी हैं और आईआईटी एवं एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षित हैं, जिसके कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र सौंसर आकर यहां तैयारी करते हैं और अपने सपनों को नई उड़ान देते हैं।
“एक बार फिर मिडास ने रचा इतिहास… मिडास है तो भरोसा है” – इस विश्वास को छात्रों के शानदार परिणामों ने फिर से साबित कर दिया है।