विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

रेनबो हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘समर चैंप्स 2026’ का उत्साहपूर्ण शुभारंभ

Share:

Join Whatsapp group

The NewsBar | पांढुर्णा। नगर के रेनबो हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘समर चैंप्स 2026’ ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ हर्षोल्लास और ऊर्जा के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चीफ एज्युकेशनिस्ट अविनाश चापले एवं अकादमिक हेड अल्पेश शाह ने फीता काटकर किया।

शिविर संयोजिका कमल बारंगे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मक और उपयोगी गतिविधियों से जोड़कर उनकी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाना तथा उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। शिक्षिका नलिनी राउत ने शिविर की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत कर सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।

पहले ही दिन विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने जूडो-कराटे, फॉनिक्स, अबेकस, हैंडराइटिंग, योगा, साइंस एवं आर्ट वर्कशॉप जैसी विविध गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस शिविर की विशेषता यह है कि इसमें स्कूल के साथ-साथ शहर के अन्य विद्यालयों के छात्र भी शामिल हो रहे हैं।

विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए निलेश लोखंडे, प्रियंका लोखंडे, संदीप उइके, तेजस्विनी डोंगरे, सीमा चोपड़े और रिया वर्मा जैसे अनुभवी प्रशिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिससे शिविर की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बढ़ रही है।

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन के अनिल वानोड़े, राम नंदेवार, प्राचार्य अमोल नंदेवार, कोऑर्डिनेटर रत्नमाला अवचितकर सहित स्टाफ के सोनाली देशमुख, रोशनी चरडे, त्रिवेणी वंजारी, रितु पांडे, मनीषा सिंह, वंदनीय देशमुख और मयूरी वानखेड़े उपस्थित रहे।

रेनबो स्कूल द्वारा आयोजित यह समर कैंप विद्यार्थियों के लिए सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी प्रतिभा को निखारने का एक प्रभावी मंच बनकर उभर रहा है।

जरूर पढ़ें

विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

error: Copy not allowed