विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

NCRB Report: एमपी में बूढ़े और पिछड़ों पर सबसे ज्यादा अत्याचार, एनसीआरबी की रिपोर्ट में खुलासा

Share:

Join Whatsapp group

NCRB Report: नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी NCRB ने बुधवार को ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है. इस रिपोर्ट ने मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी NCRB ने बुधवार को ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में साल 2024 में देश में हुए अपराध आंकड़ों की पूरी जानकारी दी गई है. रिपोर्ट सामने आने के बाद मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश महिला अपराध के मामले में लगातार चौथे साल भी पांचवें स्थान पर रहा है. लेकिन बुजुर्गों और एसटी के खिलाफ हुए अपराधों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर है।

क्या कहती है एनसीआरबी की रिपोर्ट
एनसीआरबी की रिपोर्ट कहती है कि महिला, बाल अपराधों के मामले में मध्य प्रदेश देश में शीर्ष 5 राज्यों में शामिल है. एमपी में हर दिन औसतन 90 महिला अपराध घटित हो रहे हैं. 2024 में मध्य प्रदेश में बच्चों से जुड़े 21 हजार 908 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए.साल 2024 में प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 32,832 मामले दर्ज हुए।

किसके खिलाफ कितना अपराध?
बुजुर्गों के खिलाफ अपराध के मामले में प्रदेश लगातार दूसरी साल शीर्ष बना हुआ है. प्रदेश में कुल 5857 मामले दर्ज हुए हैं. एसटी वर्ग की बात करें तो 3165 केस दर्ज हुए और एससी के खिलाफ 7765 केस दर्ज हुए।

महिलाओं के लिए दिल्ली सबसे असुरक्षित
गौर करने वाली बात ये है कि एक बार फिर से देश की राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर बनकर उभरी है. रिपोर्ट के मुताबिक देश की 19 मेट्रोपॉलिटन सिटीज में दिल्ली में सबसे ज्यादा 2024 में 13396 अपराध दर्ज किए गए हैं. महिलाओं के खिलाफ अपराध में मध्यप्रदेश का इंदौर 8वें नंबर पर है।

error: Copy not allowed