हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दानिश खान को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
THE NewsBar | प्रतिनिधि, इंदौर। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दानिश खान को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। आरोपित नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसकी पिटाई कर रहा था। पीड़िता ने बताया उससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। हिंदू नाम बताया और बहला फुसला कर इंदौर लेकर आ गया।
क्या है मामला
परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार पीड़िता छत्तीसगढ़ की है। आरोपित साजन उर्फ दानिश खान से उसकी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती हो गई थी। 20 मई को वह पीड़िता को इंदौर लेकर आ गया था। उसने कुलकर्णी नगर के समीप खाली मैदान में उसके साथ जबरदस्ती की।
पीड़िता के साथ मारपीट
गुरुवार को पीड़िता को लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन ले गया था। किसी बात पर विवाद होने पर दानिश पीड़िता के साथ मारपीट कर रहा था। लोगों ने देखा और दानिश को पकड़ लिया। दोनों को थाने लेकर पहुंचे तो पीड़िता ने हकीकत बताई।
पहचान छुपाकर दोस्ती
उसने कहा आरोपित ने पहचान छुपाकर दोस्ती की है। वह शादी का झांसा देकर इंदौर लेकर आ गया था। दुष्कर्म करने के बाद बताया उसका नाम दानिश खान है। पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत कायमी कर दानिश को गिरफ्तार कर लिया है।