THE NewsBar | नई दिल्ली। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के जन्मदिन के अवसर पर 19 जून को दिल्ली में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी और भारतीय युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह ‘मेगा जॉब फेयर’ राजधानी के में आयोजित किया जाएगा, जहां 150 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।
इस आयोजन की तैयारियों को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने राजीव भवन स्थित प्रदेश कार्यालय में बैठक आयोजित की। बैठक में दिल्ली के सभी 14 जिला कांग्रेस अध्यक्षों और 258 ब्लॉक अध्यक्षों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि यदि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे दिल्ली क्षेत्र में कम से कम 50 हजार युवाओं तक पहुंचते हैं, तभी 14 से 15 हजार बेरोजगार युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र से कम से कम 50 बेरोजगार युवाओं की सूची तैयार कर 15 जून तक जमा कराएं।
युवाओं की सुविधा के लिए इस बार रोजगार मेले का ऑनलाइन पंजीकरण भी शुरू किया गया है। इसके लिए एक विशेष क्यूआर/बारकोड जारी किया गया है, जिसे स्कैन कर इच्छुक युवा घर बैठे अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
देवेंद्र यादव ने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित रोजगार मेले में लगभग 100 कंपनियों ने हिस्सा लिया था और 3,391 युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए थे। इस बार कंपनियों की संख्या बढ़ाकर 150 से अधिक कर दी गई है, जिससे रोजगार के अवसरों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से अपील की कि रोजगार मेले की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया, पोस्टर और होर्डिंग्स का व्यापक उपयोग किया जाए। साथ ही आवेदन पत्रों में शैक्षणिक योग्यता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारियां स्पष्ट रूप से भरने पर भी जोर दिया।
इस दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं और बेरोजगारों की आवाज उठाते रहे हैं तथा उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए यह मेगा जॉब फेयर आयोजित किया जा रहा है।
19 जून को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस रोजगार मेले में 12वीं पास से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी तक की योग्यता रखने वाले युवा भाग ले सकेंगे।
बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष , , सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।