विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ फड़ पर नागपुर पुलिस की आधी रात रेड, ₹30.38 लाख का माल जब्त; पांढुर्णा-मुलताई कनेक्शन की भी चर्चा

Share:

Join Whatsapp group

THE NewsBar | शुभम नांदेकर, नागपुर/पांढुर्णा/मुलताई।

नागपुर जिले के कोंढाली थाना क्षेत्र में फार्महाउस की आड़ में चल रहे कथित हाई-प्रोफाइल जुआ फड़ पर लोकल क्राइम ब्रांच और कोंढाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 लोगों को पकड़ा और करीब ₹30.38 लाख का सामान जब्त किया। कार्रवाई के दौरान ₹16.07 लाख से अधिक नकदी, 32 मोबाइल फोन, 348 कॉइन, एक कार और एक टवेरा सहित जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, पांजरा (गोविंद) शिवारा स्थित अंबिका फार्म हाउस के ‘द क्वीन व्हील-1’ में शुक्रवार शाम जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर लोकल क्राइम ब्रांच और कोंढाली पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। कार्रवाई देर रात तक चली और मौके से जुआ खेल रहे 31 लोगों सहित एक मैनेजर को पकड़ा गया। मामले में महाराष्ट्र जुआ अधिनियम की धारा 12 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

पांढुर्णा-मुलताई से जुआरियों को पहुंचाने का नेटवर्क?

इस कार्रवाई के बाद इस जुआ फड़ के पांढुर्णा, मुलताई, सौंसर और छिंदवाड़ा क्षेत्र से जुड़े होने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, कथित तौर पर इन क्षेत्रों से जुआ खेलने के लिए जुआरियों को फड़ तक पहुंचाने के लिए वाहनों और ‘खाईबाज’ द्वारा विशेष व्यवस्था कि जाती है।

सावनेर के ‘रॉबर्ट’ के संचालन का दावा

सावनेर निवासी ‘रॉबर्ट’ नामक व्यक्ति द्वारा जुआ नेटवर्क फड़ के संचालन में अहम भूमिका होने का दावा है। सूत्रों के अनुसार, कथित संचालक जुआ फड़ का स्थान लगातार बदलता रहता है और करीब 2-3 दिन के अंतराल में नया स्थान चुने जाने की बात कही जा रही है।

सूत्रों का दावा है कि पांढुर्णा-मुलताई सीमा के मोही घाट क्षेत्र, पांढुर्णा-वरुड सीमा, सेंदुर्जना घाट और कोंढाली क्षेत्र में भी अलग-अलग स्थानों पर जुआ फड़ संचालित किए जाने की जानकारी सामने आती रही है। मोही घाट क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पत्तों का खेल और प्रतिदिन करोड़ों रुपये के लेनदेन का भी दावा किया जा रहा है।

पांढुर्णा-मुलताई के लोगों की भूमिका की भी जांच की जरूरत

इस पूरे मामले में एक और महत्वपूर्ण कड़ी पांढुर्णा जिले और मुलताई क्षेत्र से जुड़े कथित साझेदारों की बताई जा रही है। स्थानीय जानकारी के अनुसार, सावनेर के कथित संचालक के साथ इन क्षेत्रों के कुछ लोग फड़ के संचालन में साझेदारी कर रहे हैं। ऐसे में कोंढाली पुलिस की कार्रवाई के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या इस नेटवर्क की पहुंच पांढुर्णा-मुलताई सहित मध्यप्रदेश के अन्य इलाकों तक फैली हुई है.?

फिलहाल कोंढाली पुलिस की कार्रवाई ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय बताए जा रहे जुआ नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि स्थानीय स्तर पर सामने आ रहे दावों की पुष्टि जांच में होती है, तो यह कार्रवाई केवल एक फार्महाउस तक सीमित न रहकर बड़े अंतरराज्यीय जुआ नेटवर्क का खुलासा कर सकती है।

पुलिस कार्रवाई में बैतूल/पांढुर्णा/छिंदवाड़ा/नागपुर के 32 आरोपी शामिल

पुलिस कार्रवाई में मामला दर्ज किए गए लोगों में ओमप्रकाश नेत्रराम थवले निवासी वर्धमाननगर, बूटीबोरी, नागपुर; कृष्ण चतुर उइके निवासी बडीपेठ, नागपुर; हितेश धर्मराज भगत निवासी चंद्रकिरण नगर, हुडकेश्वर; सुनील गोपीचंद बावने निवासी नवीन सुभेदार, नागपुर; भूपेश प्रभाकर माने निवासी राधाकृष्ण नगर, हुडकेश्वर; सच्चानंद प्रेमलाल सूर्यवंशी निवासी बाजार चौक, परासिया, जिला छिंदवाड़ा; गुरुपाल सुरेश धुंडडेट निवासी रमना मारुति, नागपुर; गणेश अंकुश पेरकुंडे निवासी बरबाड़ी; प्रफुल अविनाश घोडे निवासी बरबाड़ी, तालुका समुद्रपुर, जिला वर्धा; रितेश मनोहर गोडबोले निवासी सोमवार क्वार्टर, नागपुर; सौरभ अशोकराव कुरसंगे निवासी रामटेकेनगर, बेसा; तथा सोनल सुरेश श्रीरामे निवासी महात्मा गांधी नगर, नागपुर शामिल हैं।

इसके अलावा रोहित धरमपाल उंदिरवाड़े निवासी न्यू बालाजीनगर, नागपुर; आयुष राजेंद्र टेंभुरकर निवासी गिट्टीखदान, नागपुर; ओम नरेश देशमुख निवासी जरीपटका, नागपुर; अमन संजय शाहू निवासी सक्करदरा, नागपुर; अफरोज फिरोज खान निवासी आजादनगर, गिट्टीखदान; अलकेश अशोक राजपूत निवासी अंबेडकरनगर, मुलताई, मध्यप्रदेश; हरि रामभाऊ हटगड़े निवासी महात्मा गांधीनगर, हुडकेश्वर; सुधाकर फागोजी घोटमोड़े निवासी मंडे क्वार्टर, नागपुर; गणेश सुरेश लाचेरवार निवासी हुडकेश्वर; भावेश दिगंबर ठाकरे निवासी जरप, तालुका कामठी; आदित्य उर्फ आदि गोविंद सूर्यवंशी निवासी कटारिया, जिला छिंदवाड़ा; नीलेश सुधाकर मेश्राम निवासी मंडे क्वार्टर, नागपुर; रोहित दशरथ समुद्रे निवासी रेशमबाग, नागपुर; विकास राधेश्याम चंदनबाटवे निवासी विनोबा भावे चौक, रामटेक; सादिक इरफान शाह निवासी मोथा ताजबाग, नागपुर; मंगेश सुरेश अलोन निवासी दुर्गा मातानगर, हुडकेश्वर; लोकेश दिलीप जायसवाल निवासी परासिया, जिला छिंदवाड़ा; नरेंद्र रमेश गिरी निवासी बैतूल रोड, मुलताई; रोहित सुरेश श्रीरामे निवासी मालगीनगर, नागपुर और नंदकिशोर शाहूलाल गौतम निवासी अंबिका फार्म हाउस, पंजरा गोविंद के नाम शामिल हैं।

error: Copy not allowed