विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में TOP’N TOWN और HAVMOR ब्रांड की आइसक्रीम अमानक

Share:

Join Whatsapp group

 

खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में TOP’N TOWN और HAVMOR ब्रांड की आइसक्रीम अमानक

 

शुभम नांदेकर, छिंदवाड़ा।
प्रदेशभर में चलाए जा रहे “मिलावट से मुक्ति अभियान” के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान ग्रीष्म ऋतु में आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक की खपत बढ़ जाती है, खासतौर पर बच्चे आइसक्रीम का अधिक सेवन करते हैं। ऐसे में आमजन को शुद्ध और बिना मिलावट वाली आइसक्रीम उपलब्ध हो सके, इस दृष्टि से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शहर के प्रमुख एवं छोटे-बड़े आइसक्रीम विक्रेताओं से नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
इसी क्रम में पिछले कुछ महीनों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा द्वारा शहर में बिक रहे विभिन्न ब्रांड की आइसक्रीम के नमूने जांच के लिए लिए गए थे। इस दौरान TOP’N TOWN ब्रांड के मुख्य वितरक जान्हवी फूड्स, सिवनी रोड तथा HAVMOR ब्रांड के मुख्य वितरक सरकार डिस्ट्रीब्यूटर्स से विभिन्न फ्लेवर की आइसक्रीम के नमूने एकत्रित किए गए।

राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार TOP’N TOWN ब्रांड की तीन फ्लेवर —

1. मैंगो

2. बटर स्कॉच

3. वनीला

तथा HAVMOR ब्रांड की अल्फोंसो मैंगो फ्लेवर आइसक्रीम अमानक (सब-स्टैंडर्ड) पाई गई है।

रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग छिंदवाड़ा द्वारा दोनों वितरकों और संबंधित निर्माणकर्ता फर्म को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 46(4) के तहत नोटिस जारी किया गया है। इस प्रावधान के अनुसार वितरक और निर्माता विभाग में उपलब्ध नमूने के दूसरे भाग को केंद्रीय खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में पुनः जांच के लिए भेजने का अधिकार रखते हैं।
नोटिस अवधि पूर्ण होने के पश्चात जांच के आधार पर दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

error: Copy not allowed