
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में शामिल होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे मंत्रालय ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के कुल 11,127 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अभियान देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में चलाया जाएगा। फिलहाल यह एक इंडिकेटिव नोटिस है, ताकि इच्छुक उम्मीदवार समय रहते अपनी तैयारी शुरू कर सकें।
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 14 जून 2026 की रात 12:00 बजे तक अपना फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा असिस्टेंट लोको पायलट बनने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही, संबंधित ट्रेड (जैसे इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल आदि) में ITI सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। जिन युवाओं के पास इन विषयों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री है, वे भी इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।
-
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष। (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी)।
सैलरी और चयन प्रक्रिया चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये का शुरुआती मूल वेतन मिलेगा, जिसके साथ अन्य रेलवे भत्ते भी दिए जाएंगे। चयन के लिए उम्मीदवारों को कठिन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसमें शामिल हैं:
-
कंप्यूटर आधारित टेस्ट-1 (CBT-1)
-
कंप्यूटर आधारित टेस्ट-2 (CBT-2)
-
कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)
-
मेडिकल टेस्ट
रेलवे का कहना है कि विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा, जिसमें जोन-वार पदों का विवरण और सिलेबस की जानकारी दी जाएगी।