THE NewsBar | नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत 5000 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 8 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत की जाएगी।
भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को बैंक में एक साल की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को हर महीने 15 हजार रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। भर्ती का उद्देश्य युवाओं को बैंकिंग कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव देना है।
फ्रेश ग्रेजुएट्स को मिलेगा मौका
इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने पहले किसी संस्थान में अप्रेंटिसशिप नहीं की हो। साथ ही ऐसे अभ्यर्थी, जिनके पास शैक्षणिक योग्यता पूरी होने के बाद एक वर्ष या उससे अधिक का नौकरी या ट्रेनिंग अनुभव है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
आवेदन के समय चुननी होगी ट्रेनिंग लोकेशन
ऑनलाइन आवेदन भरते समय उम्मीदवारों को अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार अधिकतम तीन पसंदीदा ट्रेनिंग सेंटर/लोकेशन का चयन करना होगा। इसी आधार पर ट्रेनिंग आवंटित की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
- बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- Careers सेक्शन खोलें
- Current Opportunities पर क्लिक करें
- “Engagement of Apprentices under the Apprentices Act, 1961” लिंक चुनें
- आवेदन प्रक्रिया पूरी करें
उम्मीदवार NATS या NAPS पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान Regular Student या Sandwich/AEDP Student विकल्प का चयन करना होगा। Regular Student श्रेणी के उम्मीदवार ईमेल आईडी या आधार नंबर से लॉगिन कर सकेंगे।
भर्ती की मुख्य जानकारी
कुल पद: 5000
आवेदन शुरू: 19 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 8 जून 2026
ट्रेनिंग अवधि: 1 वर्ष
मासिक स्टाइपेंड: ₹15,000
चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और लोकल लैंग्वेज टेस्ट