विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

CBSE 12th Result 2026 Live: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, 17 हजार छात्रों के आए 95 फीसदी से अधिक अंक

Share:

Join Whatsapp group

CBSE Senior Secondary Result 2026 (सीबीएसई इंटरमीडिएट रिजल्ट) लिंक एक्टिव हो गया है। छात्र वेबसाइट, डिजीलॉकर, SMS, उमंग एवं डायरेक्ट फोन करके अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।THE NewsBar | एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। 12th Result CBSE सीनियर सेकेंडरी यानी कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का इंतजार था जो कभी भी खत्म हो गया है। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा CBSE 12 Class Result 2026 ऑनलाइन माध्यम से results.cbse.nic.in पर जारी किया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट results.cbse.nic.in के साथ ही डिजीलॉकर, उमंग से भी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। साइट के अलावा एसएमएस से भी नतीजे चेक किये जा सकते हैं।

इस बार 12th बोर्ड एग्जाम में 17 हजार से अधिक स्टूडेंट्स के 95% से अधिक अंक आये हैं। इस वर्ष कुल 85.20 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं।

17 हजार छात्रों के 95 फीसदी से अधिक आये अंक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं के मुख्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो गया है। इस वर्ष कुल 85.20 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं, जो पिछले वर्ष (88.39 प्रतिशत) की तुलना में कम है। 12वीं में कुल 15,07,109 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। बीते वर्ष से देखें तो ये आंकड़ा 3.19 प्रतिशत कम हुआ है। बीते वर्ष 14,96,307 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। इस वर्ष 88.86 प्रतिशत छात्राएं और 82.13 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह से छात्राओं 6.73 प्रतिशत के अंतर ने बाजी मारी है।

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष लगभग 17 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 15 लाख से अधिक विद्यार्थी सफल हुए। इस बार पहली बार मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए आन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली अनिवार्य अपनाई थी।

12th Class CBSE Result 2026 OUT: रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक
सीबीएसई रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से नतीजे चेक कर सकते हैं।

https://results.cbse.nic.in/

https://www.digilocker.gov.in/

CBSE 12 Class Result 2026: डिजीलॉकर और उमंग से भी कर सकेंगे चेक
सीबीएसई रिजल्ट वेबसाइट के साथ ही डिजीलॉकर एवं उमंग वेबसाइट एवं एप से भी चेक किया जा सकेगा।

error: Copy not allowed