विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

Cocktail 2, Awarapan 2 समेत इस साल इन फिल्मों का आने वाला है सीक्वल.. देखे

Share:

Join Whatsapp group

बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल्स का काफी चलन है. कई ऐसी फिल्में हैं जिसके सीक्वल का फैंस को काफी इंतजार है. वहीं, इस साल 2026 में कई फिल्मों के सीक्वल्स आने वाला है. जिनमें कॉकटेल 2, आवारापन 2, खोसला का घोसला 2, दृश्यम 3 और धमाल 4 आइए जानते हैं कुछ सबसे चर्चित सीक्वल फिल्मों के बारे में?

‘कॉकटेल 2’
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल’ का जल्द ही सीक्वल रिलीज होने वाला है. होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कॉकटेल 2’, 19 जून 2026 को रिलीज होगी. इस फिल्म में एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और कृति सेनन (Kriti Sanon) लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

‘आवारापन 2’
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल को लेकर भी जबरदस्त चर्चा है. फिल्म ‘आवारापन 2’ स्वतंत्रता दिवस के आस पास 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लगभग 19 साल बाद आने वाली इस सीक्वल को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है।

‘खोसला का घोसला 2’
साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘खोसला का घोसला’ के रिलीज के करीब 20 साल बाद अब इसका सीक्वल बन रहा है. ये फिल्म 28 अगस्त 2026 को रिलीज होगी. जिसमें अनुपम खेर (Anupam Kher) और बोमन ईरानी (Boman Irani) मुख्य भूमिका में हैं।

‘दृश्यम 3’
साल 2015 में आई फिल्म ‘दृश्यम’ का जल्द ही तीसरी किस्त आने वाला है. जिसका दूसरा पार्ट 2022 में रिलीज हुआ था. वहीं, अब ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली है. जिसमें अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर बनकर स्क्रीन पर लौटने वाले हैं।

‘धमाल 4’
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म धमाल का अब तक 3 पार्ट आ चुका है. पहला पार्ट 2007, दूसरा पार्ट 2011 और तीसरा पार्ट 2019 में रिलीज किया गया था. वहीं, अब 3 जुलाई 2026 को ‘धमाल 4’ की वापसी हो रही है. यह फिल्म पहले जैसी ही हल्की-फुल्की कॉमेडी और मस्ती से भरपूर होगी।

error: Copy not allowed