THE NewsBar | Indore Bhopal Metro: भोपाल-इंदौर मेट्रो लोगों को अब नई सुविधा देने जा रही हैं। दोनों शहरों की मेट्रो में अब बर्थडे सेलिब्रेशन, पार्टी, प्री-वेडिंग फोटोशूट कर सकेंगे। इसके लिए आपको पहले से बुकिंग करना होगा।
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने यात्रियों को एक अनोखा और अविस्मरणीय एक्सपीरियंस देने के लिए सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स की शुरुआत की है।
योजना की खासियत
- मेट्रो कोच और सिलेक्टेड स्टेशन क्षेत्रों में आयोजन की सुविधा
- नागरिकों को आधुनिक शहरी परिवहन माहौल में सेलिब्रेशन का अनूठा अनुभव
- नॉन-फेयर रेवेन्यू (Non-Fare Revenue) बढ़ाने और इंफ्रास्ट्रक्चर के बेहतर उपयोग की दिशा में पहल
- संचालन और यात्रियों की सुविधा को बिना प्रभावित किए आयोजन की व्यवस्था
- मेट्रो में आप क्या-क्या कर सकेंगे
फिल्म शूटिंग, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री और विज्ञापन - बर्थडे पार्टी और किटी पार्टी
- प्री-वेडिंग शूट और सेलिब्रेशन
- फोटोशूट और अन्य रचनात्मक गतिविधियां
15 दिन पहले करना होगा आवेदन
सेलिब्रेशन के लिए मेट्रो बुक करने के लिए आपको कम से कम 15 दिन पहले आवेदन करना होगा। कोई व्यक्ति, संस्था, प्रोडक्शन हाउस और कंपनी आवेदन कर सकती है। पहले आओ, पहले आओ के आधार पर बुकिंग होगी।
सेलिब्रेशन के लिए कितना लगेगा पैसा ?
- स्थिर अनडेकोरेटेड मेट्रो कोच – 5 हजार रुपये प्रति घंटा
- गतिशील अनडेकोरेटेड मेट्रो कोच – 7 हजार रुपये प्रति घंटा
- बर्थडे, प्री-वेडिंग और किटी पार्टी के लिए अधिकतम 50 व्यक्तियों की अनुमति होगी। इससे ज्यादा व्यक्ति होने पर MPMRCL के निर्धारित किराया नियम लागू होंगे और निर्धारित शुल्क देना होगा।
20 हजार रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट
हर कोच के लिए 20 हजार रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा जो रिफंडेबल होगा। आयोजन के बाद नियमों का पालन करने पर सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस कर दिया जाएगा।
आवेदन कहां करें ?
इच्छुक आवेदक ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट mpmrcl.mp.gov.in पर विजिट करें।
मानने होंगे ये नियम
- सभी लोगों की सुरक्षा जांच अनिवार्य
- ज्वलनशील/खतरनाक सामग्री और फायर-बेस्ड डेकोरेशन पूरी तरह प्रतिबंधित
- शराब, धूम्रपान और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था/पब्लिक न्यूजेंस पर सख्त रोक
- मेट्रो संचालन और यात्रियों की सुविधा प्रभावित नहीं
- किसी भी नुकसान की भरपाई आयोजक द्वारा की जाएगी
- सभी कार्यक्रम सख्त सुरक्षा मानकों और मेट्रो नियमों के तहत आयोजित होंगे