विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

Instagram पर इश्क, नई गर्लफ्रेंड’ से शादी करने पहुंचा मंदिर.. वो निकली उसकी बीवी

Share:

Join Whatsapp group

“फेक आईडी से पत्नी ने खोली पति की पोल: दूसरी शादी करने पहुंचा था, मंदिर में हुआ खुलासा”

THE NewsBar | प्रयागराज। सोशल मीडिया के दौर में रिश्तों की सच्चाई भी कभी-कभी फिल्मी अंदाज़ में सामने आती है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला के दारागंज इलाके से सामने आया, जहां एक पति इंस्टाग्राम पर अपनी ही पत्नी को पहचान नहीं पाया और उसे शादी के लिए प्रपोज कर बैठा। मामला तब खुला जब दोनों आमने-सामने मंदिर में मिले- और सच सामने आते ही हंगामा खड़ा हो गया।

जानकारी के अनुसार, नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी करीब 9 साल पहले प्रतापगढ़ के युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे पति और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना झेलनी पड़ी, जिसके चलते वह पिछले चार वर्षों से मायके में रह रही है। महिला की एक 5 साल की बेटी भी है।

सोशल मीडिया पर शुरू हुई ‘नई कहानी’
महिला ने अपने पति की सच्चाई जानने के लिए इंस्टाग्राम पर नई आईडी बनाई। किस्मत का खेल देखिए-पति उसी आईडी से जुड़ गया और उसे कोई दूसरी लड़की समझकर बातें करने लगा। धीरे-धीरे बातचीत ‘दोस्ती’ से आगे बढ़ी और मामला शादी के प्रस्ताव तक पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि पति बार-बार होटल में मिलने का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला ने चालाकी दिखाते हुए मंदिर में मिलने की बात मनवा ली।

मंदिर में फिल्मी अंदाज़ में हुआ खुलासा
शनिवार दोपहर दारागंज स्थित के पास दोनों की मुलाकात तय हुई। पति अपने दोस्त के साथ पहुंचा, जबकि महिला अपने परिजनों के साथ पहले से मौजूद थी।

महिला ने चेहरे पर दुपट्टा और आंखों पर चश्मा लगाकर पहले बातचीत की… और फिर अचानक चेहरा हटाकर अपनी असली पहचान उजागर कर दी।

सच सामने आते ही भड़का पति
जैसे ही पति को सच्चाई का पता चला, वह बुरी तरह भड़क गया। मौके पर हंगामा करते हुए उसने पत्नी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भागने की कोशिश की।

परिजनों के हस्तक्षेप और बढ़ते बवाल के बीच पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
दारागंज थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छिपे रिश्तों की खुली परतें
यह मामला सिर्फ एक पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए छिपे चेहरों और रिश्तों की सच्चाई को उजागर करता है-जहां एक पति अपनी ही पत्नी को पहचान नहीं पाया और दूसरी शादी की तैयारी में था।

अब यह “इंस्टाग्राम वाली मोहब्बत” पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

error: Copy not allowed