विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

IPL 2026: डेब्यू में ही छाए प्रफुल्ल हिंगे, पहले ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

Share:

Join Whatsapp group

@ शुभम नांदेकर, नागपुर | The NewsBar

आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू मैच में ही ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के इस युवा तेज गेंदबाज ने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर आईपीएल इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया।

पहले ही ओवर में मैच पलट दिया

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। इसका सबसे बड़ा कारण बना प्रफुल्ल हिंगे का पहला ओवर।

उन्होंने सिर्फ 1 रन दिया 3 बड़े विकेट झटके इस दौरान उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को आउट कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

🏆 प्लेयर ऑफ द मैच बने हिंगे

अपने डेब्यू मुकाबले में 4 विकेट लेने वाले हिंगे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बाद में रियान पराग का भी विकेट लिया और पावरप्ले में 4 विकेट लेने वाले चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल हो गए।

🟡 नागपुर के रहने वाले हैं प्रफुल्ल हिंगे की क्रिकेट शुरुआत

आईपीएल में ऐसा ऐतिहासिक कारनामा करने वाले इस गेंदबाज के बारे में अब हर कोई जानना चाहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर प्रफुल्ल हिंगे कौन हैं और उनका सफर कैसा रहा।

नागपुर के महल स्थित श्री राजेंद्र हाई स्कूल के 24 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने 13 अप्रैल 2026 को सनराइजर्स हैदराबाद के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में शानदार पदार्पण किया। वे आईपीएल इतिहास में अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

प्रफुल्ल ने क्रिकेट की शुरुआत नागपुर के इसी स्कूल से की थी, जहां उन्होंने बल्ला और गेंदबाजी दोनों की कोचिंग ली। यहीं से उनके क्रिकेट करियर की नींव पड़ी।

स्कूल के चेयरमैन श्री मोहन नहातकर ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वे इसी तरह आगे बढ़ते रहें और नागपुर, महाराष्ट्र व देश का नाम रोशन करें।

बता दें कि प्रफुल्ल हिंगे का जन्म 18 जनवरी 2002 को नागपुर में हुआ। वे विदर्भ की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

📊 घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन

रणजी ट्रॉफी: 4 मैच – 11 विकेट, अगले सीजन में 16 विकेट

विजय हजारे ट्रॉफी: 5 मैच – 5 विकेट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: 1 मैच – 1 विकेट

विदर्भ टी20 लीग: 6 मैच – 8 विकेट

प्रफुल्ल हिंगे का यह डेब्यू सिर्फ एक शानदार प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक नए क्रिकेट सितारे के उदय का संकेत है। उन्होंने दिखा दिया कि सही मौके पर प्रतिभा कैसे इतिहास रचती है।

error: Copy not allowed