विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

MP में रूह कंपा देने वाली वारदात: घर के बाहर मिला महिला का सिर कटा शव, गेहूं के खेत से मुंड बरामद

Share:

Join Whatsapp group

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में सोमवार, 30 मार्च 2026 को एक 60 वर्षीय महिला की अत्यंत क्रूरता से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान लीलावती पटेल के रूप में हुई है, जिनका क्षत-विक्षत शव उनके घर के पीछे बरामद हुआ। हत्यारों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

बेरहमी की इंतहा: हाथ तोड़े और धड़ से अलग किया सिर मृतका के परिजनों और चश्मदीदों के मुताबिक, लीलावती घर में अकेली रहती थीं। उनके देवर रामकिशोर पटेल ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 1 बजे इस खौफनाक वारदात की जानकारी मिली। जब वे मौके पर पहुंचे, तो मृतका का शव औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था और शरीर से सिर गायब था। मृतका के दोनों हाथ टूटे हुए थे और शरीर पर चोट के कई गहरे निशान थे। मृतका की बेटी नीता पटेल ने पुलिस को बताया कि उनकी मां की किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी, जिससे हत्या के कारणों को लेकर रहस्य और गहरा गया है।

खेत में मिला सिर, पुलिस जांच में जुटे अहम सुराग वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। सीएसपी राजीव पाठक के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमों ने घटनास्थल के आसपास करीब 2 किलोमीटर के दायरे में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। घंटों की मशक्कत के बाद, घर से करीब 50 मीटर दूर एक गेहूं के खेत से महिला का कटा हुआ सिर बरामद किया गया। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी हत्या के बाद सिर को खेत में फेंककर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जरूर पढ़ें

विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

error: Copy not allowed