विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

MP में हाईवे किनारे अस्पताल खोलने पर मिलेगी 30% सब्सिडी, सीएम ने किया ‘सेवा प्रकल्प’ का आगाज

Share:

Join Whatsapp group

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सेवा ही संगठन के तहत ‘सेवा प्रकल्प‘ का शुभारंभ किया।

The NewsBar |  भोपाल।  बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सेवा ही संगठन के तहत ‘सेवा प्रकल्प‘ का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हाईवे किनारे अस्पताल खोलने के लिए सरकार 30 प्रतिशत तक अनुदान देगी। मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में राजमार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग बने हैं जहां होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित उपचार मिले, इसके लिए सरकार इस दिशा में यह योजना बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को देखते हुए हमारी सरकार अभी संभाग स्तर पर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बना रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाएंगे।

जरूर पढ़ें

विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

error: Copy not allowed