विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

MP. हनीट्रैप, डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाकर मांग रही थी 5 लाख की रंगदारी, ब्यूटीशियन महिला गिरफ्तार

Share:

Join Whatsapp group

THE NewsBar | सिंग्रौली। जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र से हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक ऐसी 24 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है, जो एक डॉक्टर को उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मोटी रकम वसूलने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसका एक साथी फिलहाल फरार है।

इलाज के दौरान बढ़ीं नजदीकियां पुलिस जांच के अनुसार, पीड़ित डॉक्टर और आरोपी महिला दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। पिछले महीने महिला की तबीयत खराब होने पर वह इलाज के लिए डॉक्टर के संपर्क में आई थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत और जान-पहचान शुरू हुई, जिसका महिला ने गलत फायदा उठाने की साजिश रची।

10 मिनट की वीडियो कॉल और स्क्रीन रिकॉर्डिंग साजिश के तहत 2 मई को महिला ने डॉक्टर को वीडियो कॉल किया। बातचीत के दौरान महिला आपत्तिजनक स्थिति में आ गई और उसने चतुराई से करीब 10 मिनट की इस वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली। इस क्लिप को उसने अपने पास सुरक्षित रख लिया।

पत्नी को वीडियो भेजने की धमकी और 5 लाख की मांग वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद महिला ने अपने एक पुरुष साथी के साथ मिलकर डॉक्टर पर दबाव बनाना शुरू किया। आरोपी महिला के साथी ने डॉक्टर से मुलाकात की और उसे वह रिकॉर्डिंग दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। बदमाशों ने डॉक्टर को डराया कि यदि उसने 5 लाख रुपये नहीं दिए, तो यह वीडियो उसकी पत्नी को भेज दिया जाएगा। महिला ने डॉक्टर को गुरुवार तक पैसे देने का आखिरी अल्टीमेटम (डेडलाइन) दिया था। परेशान होकर डॉक्टर ने 12 मई को बैढ़न थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की जाल और आरोपी का पुराना रिकॉर्ड शिकायत मिलने के बाद एसपी सियाज केएम के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने जाल बिछाया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गुरुवार देर शाम पुलिस ने महिला को विंध्यनगर इलाके से घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस ने महिला के पास से ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी महिला पेशे से ब्यूटीशियन है और शादियों में दुल्हन का मेकअप करने घर-घर जाती है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह महिला पहले भी दो अन्य लोगों पर दुष्कर्म (रेप) के आरोप लगा चुकी है, जिनके मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है और फरार साथी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

error: Copy not allowed