विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

MP Board Result 2026: आ गया MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, पन्ना की प्रतिभा और भोपाल की खुशी ने किया टॉप

Share:

Join Whatsapp group

MP board result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश में लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है. राज्य के माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जो भी छात्र बीते सत्र में बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

16 साल में सबसे बेहतर रिजल्ट
इस साल की खास बात यह रही कि रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में करीब तीन हफ्ते पहले जारी किया गया है. इस बार के रिजल्ट में भी छात्राओं ने बाजी मारी है. साथ ही प्राइवेट विद्यालयों से ज्यादा सरकारी स्कूलों का परिणाम बेहतर रहा है. इसबार का रिजल्ट 16 साल में सबसे बेहतर रहा है।

कैसा रहा 10वीं का रिजल्ट
इस बार 10 वी का रिजल्ट रहा 73.42% रहा है. जिसमें सबसे ज्यादा छात्राएं पास हुई हैं. वहीं सर्वाधिक पास प्रतिशत में जनजातीय जिला अनूपपुर टॉप में रहा है. 10वीं पन्ना जिले की प्रतिभा सोलंकी ने टॉप किया है. प्रतिभा ने 500 में से 499 अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन कर दिया है।

कब हुई थी 10वीं की परीक्षा
हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुई थी. इस परीक्षा में कुल 8 लाख 97 हजार 061 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे. नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 7 लाख 87 हजार 733 और प्राइवेट परीक्षार्थियों की संख्या 1 लाख 09 हजार 328 रही।

कैसे देखें रिजल्ट?

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउज़र पर एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाए।
  • यहां एग्जाम रिजल्ट का लिंक नजर आएगा. इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने दो अलग-अलग लिंक खुल जाएंगे।
  • 10वीं के छात्र ‘High School Certificate Examination (HSC)-10th Result 2026’ पर और 12वीं के छात्र ‘Higher Secondary School Certificate Examination (HSSC) Result 2026-12th Result’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर एकदम सही-सही भरे और सबमिट पर क्लिक करें।
  • बस इतना ही इसके बाद आपके साल भर की मेहनत का परिणाम आपकी ऑललाइन मार्कशीट आपके सामने होगी।
  • इसके बाद आप रिजल्ट का प्रिंटआउट य स्क्रीनशॉट ले लें।

कैसा रहा 12वीं का रिजल्ट
एमपी बोर्ड 12वीं में इस बार कुमारी खुशी राज ने टॉप किया. कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76.01% दर्ज किया गया, जबकि कुल छात्रों का पास प्रतिशत 72.39% रहा. इस बार छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है, उनका पास प्रतिशत 79.41% रहा, जो छात्रों से अधिक है. वहीं शासकीय (सरकारी) विद्यालयों का परिणाम 80.43% रहा, जबकि अशासकीय (प्राइवेट) विद्यालयों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.67% दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश सरकार देगी इनाम
मध्य प्रदेश सरकार ने इस बार भी पढ़ाई में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए खजाना खोल दिया है. शानदार नंबरों से पास होने वाले और टॉप करने वाले बच्चों को सरकार की तरफ से उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए लैपटॉप, स्कूटी और साइकिल इनाम में दी जाएगी. इस योजना को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह है।

error: Copy not allowed