विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

MP Police Bharti: मध्यप्रदेश पुलिस में 9662 पदों पर होगी भर्ती, सीएम मोहन ने दी हरी झंडी, सबसे ज्यादा 7500 आरक्षक के पद, देखें पूरी लिस्ट

Share:

Join Whatsapp group

THE NewsBar | MP Police Bharti 9662 Post: मध्यप्रदेश पुलिस में 9662 पदों पर भर्ती होगी। सीएम मोहन यादव ने पुलिस विभाग में खाली पदों पर भर्ती करने को हरी झंडी दी है। गृह विभाग ने भर्ती से जुड़े 4 अलग-अलग आदेश जारी किए हैं, जल्द ही कर्मचारी चयन मंडल (ESB) नोटिफिकेशन जारी करेगा।

कौन-कौनसे पदों पर होगी भर्ती

पुलिस विभाग में आरक्षक (GD) के 7,500 पद, आरक्षक (चालक) के 1000 पद, शीघ्रलेखक (सूबेदार अ) के 135 पद, सहायक उप निरीक्षक (अ.) के 520 पद, सूबेदार के 81 पद, उप निरीक्षक (जिला बल) के 312 पद, उप निरीक्षक (विसबल) के 69 पद, उप निरीक्षक (QD) के 4 पद, उप निरीक्षक (अंगुलिचिन्ह) के 22 पद, उप निरीक्षक (आयुध) के 10 पद और उप निरीक्षक (फोटो) के 9 पद स्वीकृत किए गए हैं। इस तरह आरक्षक संवर्ग के 8500 पद, शीघ्रलेखक/सहायक उप निरीक्षक संवर्ग के 655 पद और सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग के 507 पदों पर भर्ती होगी। पुलिस विभाग में 9662 पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की गई है।

ESB जल्द जारी करेगा नोटिफिकेशन

पुलिस विभाग में भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल (ESB) जल्द नोटिफिकेशन जारी करेगा। नोटिफिकेशन में आवेदन की तारीख, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एग्जाम प्रोसेस, सिलेक्शन प्रोसेस जैसे जरूरी दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

error: Copy not allowed