विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

MP के शिवपुरी में विधायक प्रीतम लोधी के बेटे का उत्‍पात, थार से तीन लोगों को कुचला, जिम पहुंचकर वर्क आउट करने लगा

Share:

Join Whatsapp group

पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने इस मामले में अपने बेटे का खुला बचाव नहीं किया है और जांच व कार्रवाई की बात कही है। गौरतलब है कि दिनेश लोधी पहले भी विवादों में रह चुके हैं। इससे पहले उन पर कार से लोगों को टक्कर मारने और उत्पात मचाने जैसे आरोप लगे थे, जिसमें पुलिस कार्रवाई भी हुई थी।

The NewsBar |  शिवपुरी, करेरा। करेरा में शुक्रवार की सुबह टीला रोड़ कॉलेज के पास एक घटना को लेकर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी पर आरोप है कि उन्होंने जिम जाते समय अपनी थार गाड़ी से तीन लोगों को कुचल दिया।

जिससे यह तीनों लोग घायल हो गए। करेरा नगर में यह भी चर्चा है कि घटना के बाद आरोपित सीधे जिम पहुंच गया और सामान्य तरीके से वर्कआउट करता रहा।

पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने इस मामले में अपने बेटे का खुला बचाव नहीं किया है और जांच व कार्रवाई की बात कही है। गौरतलब है कि दिनेश लोधी पहले भी विवादों में रह चुके हैं।

इससे पहले उन पर कार से लोगों को टक्कर मारने और उत्पात मचाने जैसे आरोप लगे थे, जिसमें पुलिस कार्रवाई भी हुई थी।

जरूर पढ़ें

विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

error: Copy not allowed