विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

MP में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, इंटर्न से सीनियर रेजिडेंट तक मिलेगी ज्यादा राशि

Share:

Join Whatsapp group

 

 

Junior Doctor Stipend Increase in MP:
मध्य प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत जूनियर डॉक्टरों, पीजी छात्रों, इंटर्न और रेजिडेंट डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी कर दी है. नए आदेश के बाद पीजी प्रथम वर्ष के डॉक्टरों को 77,662 रुपये तक और सीनियर रेजिडेंट को 90,803 रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा।

Oplus_131072

मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ रहे पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि की गई है. नए आदेश के अनुसार पीजी प्रथम वर्ष के छात्रों का स्टाइपेंड 75,444 रुपये से बढ़ाकर 77,662 रुपये कर दिया गया है. इसी तरह द्वितीय वर्ष के पीजी डॉक्टरों को अब 77,764 रुपये की जगह 80,050 रुपये मिलेंगे. तृतीय वर्ष के पीजी डॉक्टरों का स्टाइपेंड भी 80,086 रुपये से बढ़ाकर 82,441 रुपये कर दिया गया है.

इंटर्न और सुपर स्पेशिलिटी छात्रों को भी राहत
सरकार ने मेडिकल इंटर्न के स्टाइपेंड में भी बढ़ोतरी की है. पहले इंटर्न को 13,928 रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब 14,337 रुपये कर दिया गया है. वहीं सुपर स्पेशिलिटी पाठ्यक्रम कर रहे डॉक्टरों के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष का स्टाइपेंड बढ़ाकर 82,441 रुपये निर्धारित किया गया है।

सीनियर और जूनियर रेजिडेंट का स्टाइपेंड भी बढ़ा
रेजिडेंट डॉक्टरों के स्टाइपेंड में भी संशोधन किया गया है. सीनियर रेजिडेंट को पहले 88,210 रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब 90,803 रुपये कर दिया गया है. वहीं जूनियर रेजिडेंट का स्टाइपेंड 63,324 रुपये निर्धारित किया गया है. सरकार के इस फैसले से मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई और प्रशिक्षण कर रहे डॉक्टरों को आर्थिक राहत मिलेगी. लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की जा रही थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।

जरूर पढ़ें

विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

error: Copy not allowed