MPPSC ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जारी किया है। 1220 पदों की चयन सूची जारी की है, जबकि 357 पद योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने से खाली रह गए। वहीं सहायक कुलसचिव के सिर्फ 12 पदों के लिए प्रदेशभर से करीब 12 हजार आवेदन पहुंचे हैं।
MPPSC Medical Officer Result: MPPSC ने 1220 पदों के लिए सिलेक्शन लिस्ट जारी की है। 1832 मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए ये रिजल्ट घोषित किया है। करीब 10 दिन के इंतजार के बाद इस लिस्ट में 186 कैंडिडेट्स के नाम सप्लीमेंट्री लिस्ट में शामिल किए गए हैं। 1832 पदों में से 1649 पद मुख्य चयन सूची के लिए निर्धारित थे, लेकिन आयोग को सिर्फ 1220 योग्य उम्मीदवार ही मिले।
357 पद रहे खाली
1649 पद में से 357 पद योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने से खाली रह गए। 357 खाली पदों में सबसे ज्यादा 256 सीटें ST और 55 सीटें EWS वर्ग की हैं। MPPSC चेयरमैन राजेश लाल मेहरा ने कहा कि चयन प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए गए। सभी इंटरव्यू एक साथ आयोजित किए गए, जो करीब ढाई महीने तक चले। तय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चयन सूची जारी की गई।
72 पदों का रिजल्ट रोका, 183 पद आरक्षण विवाद के कारण होल्ड
दिव्यांग कैटेगरी के 108 पदों में से भी 46 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स नहीं मिले। 72 पदों का रिजल्ट कोर्ट में लंबित मामलों की वजह से रोका गया। ओबीसी आरक्षण से जुड़े विवाद के कारण 183 पद होल्ड रखे गए हैं।
वर्गवार पदों का विवरण
सामान्य वर्ग – 384 पद
SC – 225 पद
ST – 642 पद
OBC – 380 पद
EWS – 201 पद
MP में 12 पदों पर 12 हजार आवेदन
मध्यप्रदेश के राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों में सहायक कुलसचिव की भर्ती निकली है। MPPSC ने सहायक कुलसचिव 2025 की लिखित परीक्षा 17 मई को रखी है। सिर्फ 12 पदों के लिए प्रदेशभर से करीब 12 हजार उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है।
एक पद के लिए करीब एक हजार कैंडिडेट्स अधिकारियों के मुताबिक शैक्षणिक योग्यता में स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होने से प्रत्येक स्ट्रीम के उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसके चलते पहली बार इतनी बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं।
आरक्षण और आवेदन प्रोसेस
MPPSC ने भर्ती की अधिसूचना 31 दिसंबर 2025 को जारी की थी। उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से 12 पद रखे गए हैं। 12 में से 4 सामान्य वर्ग, 3 OBC, 2 SC, 2 ST और 1 EWS के लिए आरक्षित हैं। 17 मई को भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में कुल 31 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी।