विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

NEET-NET धांधली: कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर पहला प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Share:

Join Whatsapp group

THE NewsBar | नई दिल्ली। देश में कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर मचे घमासान के बीच एक अनोखा राजनीतिक विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से सीधे दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे हैं। पार्टी यहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों को तैनात कर दिया गया है।

अमेरिका से लौटते ही एक्शन में दिखे अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे फ्लाइट से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर उतरे। फ्लाइट लैंड होने के करीब एक घंटे बाद वह एयरपोर्ट टर्मिनल से बाहर आए। हालांकि, बाहर आने में हुई इस देरी की असल वजह अभी तक सामने नहीं आई है। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही अभिजीत ने अपने हाथ में डॉ. बी.आर. अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान की किताब को ऊपर उठाकर मीडिया और समर्थकों के सामने अपनी मंशा साफ कर दी।

CJP का पहला बड़ा प्रदर्शन: क्या हैं मांगें?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले जंतर-मंतर पर होने वाला यह पहला आधिकारिक और बड़ा विरोध प्रदर्शन है। पार्टी का आरोप है कि NEET-UG पेपर लीक, CBSE, CUET और SSC-GD जैसी प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां और धांधली हुई हैं। CJP का कहना है कि इन स्कैम्स ने देश के लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटका दिया है। इसी नैतिक जिम्मेदारी को तय करते हुए पार्टी सीधे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।

प्रदर्शनकारियों के लिए अनोखी ‘8 सूत्रीय गाइडलाइन’ जारी

आमतौर पर होने वाले उग्र प्रदर्शनों से इतर, कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने समर्थकों और प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों के लिए सोशल मीडिया पर एक खास गाइडलाइन जारी की है। इस 8 सूत्रीय अपील में समर्थकों से कहा गया है:

  • घर से अच्छा नाश्ता करके निकलें ताकि डिहाइड्रेशन या कमजोरी न हो।

  • धूप से बचने के लिए चेहरे पर सनस्क्रीन लगाकर आएं।

  • प्रदर्शन स्थल पर अपने साथ देश की शान तिरंगा, शांति का प्रतीक फूल और किताबें लेकर पहुंचें।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: जंतर-मंतर पर CJP के इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को मुस्तैद कर दिया गया है। प्रदर्शन वाली जगह पर बैरिकेडिंग कर दी गई है ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रहे।

error: Copy not allowed