विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

TCS के बाद अब Lenskart का विवादित ड्रेस कोड, बिंदी-तिलक पर बैन, हिजाब पहनने की दी अनुमति, विवाद बढ़ा तो मांगी माफी

Share:

Join Whatsapp group

The NewsBar | टाटा की आईटी कंपनी TCS के नासिक दफ्तर में धर्मातरण और लव जिहाज का विवाद इतना बढ़ा कि कंपनी को दफ्तर को बंद करना पड़ा है. TCS ने कथित ‘लव जिहाद’विवाद के बाद अपने सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर भेज दिया है।

टाटा की आईटी कंपनी TCS के नासिक दफ्तर में यौन उत्पीड़न कर धर्म परिवर्तन करने का विवाद इतना बढ़ा कि कंपनी को दफ्तर को बंद करना पड़ा है। TCS ने कथित ‘यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन विवाद के बाद अपने सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर भेज दिया है। कॉर्पोरेट कंपनी में इस तरह के धर्म परिवर्तन के मामले ने सबको हैरान कर दिया। अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ था कि लेंसकार्ड के ऑफिस और स्टोर्स के जुड़े एक ड्रेस कोड गाइड पर विवाद शुरू हो गया है. आईकेयर कंपनी लेंसकार्ट (Lenskart) में नया विवाद शुरू हो गया है. पीयूष बंसल की कंपनी लेंसकार्ड में कथित ‘ड्रेस कोड’ का विवाद उठ रहा है।

लेंसकार्ड के ऑफिस और स्टोर्स के जुड़े एक ड्रेस कोड गाइड पर विवाद शुरू हो गया है. लेंसकार्ट के स्टाइल गाइड का 11वां पन्ना, जिसे कंपनी के कर्मचारियों के लिए बनाया गया है, उसे लेकर बवाल खड़ा हो गया है।

लेंसकार्ट कंपनी के ‘स्टाइल गाइड’ को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़े विवाद के बाद अब कंपनी के संस्थापक और सीईओ पीयूष बंसल ने अपनी सफाई पेश की है। पिछले कुछ दिनों से कंपनी की एक कथित पॉलिसी को लेकर काफी हंगामा हो रहा था। आरोप था कि कंपनी अपने कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने से रोक रही है, जबकि हिजाब और पगड़ी की अनुमति दे रही है।

किसी भी तरह की टोपी, हैट पहनने की मनाही है. सिंदूर को लेकर भी नियम तय है, जिसके मुताबिक अगर कोई महिला सिंदूर लगाती है, तो वह बहुत कम मात्रा में होना चाहिए और माथे पर नहीं दिखना चाहिए। बिंदी लगाने की छूट नहीं है।

सोशल मीडिया पर हो रही किरकिरी देखने के बाद लेंसकार्ट के फाउंडर और सीईओ पीयूष बंसल खुद सामने आई. उन्होंने पोस्ट के जरिए ड्रेस कोड को लेकर वायरल हो रहे पोस्ट की स्थिति से अवगत करवाया और कहा कि जो पोस्ट वायरल हो रहे हैं, वो पुराना और गलत दस्तावेज है।

कंपनी की ग्रूमिंग पॉलिसी बदल चुकी है. उन्होंने ये भी कहा कि धार्मिक आस्था और संस्कृति को लेकर कोई पाबंदी नहीं है.उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि बिंदी और तिलक कलावा समेत किसी भी धार्मिक अभिव्यक्ति पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

Lenskart देश की प्रमुख आईवियर कंपनी है। जनवरी में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1.31 अरब रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के रेवेन्यू में 38.8% की बढ़ोतरी हुई और यह करीाब 23 अरब डॉलर के करीब है. शार्क टैंक इंडिया में आने के बाद पीयूष बंसल काफी चर्चा में रहते हैं. साल 2019 में पीयूष बंसल का स्टार्टअप यूनिकॉर्न बना था। कंपनी का वैल्यूएशन करीब 5.6 अरब डॉलर का है।

error: Copy not allowed