विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

THE NewsBar | विचार जो सोच बदल दें

Share:

Join Whatsapp group

बुद्धिमानी की असली पहचान

आइंस्टीन और उनके ड्राइवर की यह कहानी हमें एक गहरी सीख देती है.. .

कहा जाता है कि एक दिन महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के ड्राइवर ने उनसे कहा,
“सर, आप हर सभा में जो भाषण देते हैं, वह मुझे पूरा याद हो गया है।”

आइंस्टीन ने मुस्कुराकर कहा, “अच्छा! अगली सभा में तुम मेरी जगह भाषण देना और मैं ड्राइवर बनकर बैठूंगा।”

अगले दिन ऐसा ही हुआ। ड्राइवर ने मंच पर जाकर आइंस्टीन का भाषण बिल्कुल उसी अंदाज में दे दिया। लोगों ने खूब तालियां बजाईं।

कार्यक्रम के बाद एक प्रोफेसर ने ड्राइवर से एक कठिन सवाल पूछ लिया। असली आइंस्टीन को लगा कि अब भेद खुल जाएगा।

लेकिन ड्राइवर ने बिना घबराए मुस्कुराकर कहा-
“यह तो बेहद आसान सवाल है। इसका जवाब मेरा ड्राइवर आपको समझा देगा।”

यह सुनकर आइंस्टीन भी मुस्कुरा उठे।

सीख:
ज्ञान केवल किताबों या भाषणों से नहीं आता, बल्कि किसके साथ हम समय बिताते हैं, किससे सीखते हैं और किस तरह की संगति रखते हैं, इसका भी हमारी सोच पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

इसलिए हमेशा ऐसे लोगों की संगति चुनें, जो आपको सीखने, सोचने और बेहतर बनने के लिए प्रेरित करें।

THE NewsBar | विचार जो सोच बदल दें

error: Copy not allowed