विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

अखिलेश यादव का तंज- “रोटी-थाली महंगी होती है” सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे 1000 रुपये महंगा कर देते 1000 में 7 रुपये कम करके ये भाजपा वाले किस पर एहसान कर रहे हैं.?

Share:

Join Whatsapp group

THE NewsBar | देशभर में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यावसायिक गतिविधियों पर भी असर पड़ने की संभावना है। 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 261 रुपये का इजाफा हुआ है।

इस बढ़ोतरी को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है। ये बात वही जानता है जो खुद खरीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहां जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है।”

उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा, “अगर सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे 1000 रुपये बढ़ा देते। 1000 में 7 रुपये कम करके भाजपा वाले किस पर एहसान कर रहे हैं?” इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि “भाजपा ‘महंगाई, बेरोज़गारी, बेकारी और मंदी’ पर निंदा प्रस्ताव कब लाएगी?”

एलपीजी की कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर सीधे तौर पर पड़ेगा, वहीं आम लोगों की रसोई का बजट भी प्रभावित होने की संभावना है।

error: Copy not allowed